Asha Hospital
in

पांवटा साहिब में धान की फसल में नुक़सान पर सुखराम चौधरी ने कही ये जरूरी बात, पढ़ें क्या बोले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री

पांवटा साहिब में धान की फसल में नुक़सान पर सुखराम चौधरी ने कही ये जरूरी बात, पढ़ें क्या बोले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री

पांवटा साहिब में धान की फसल में नुक़सान पर सुखराम चौधरी ने कही ये जरूरी बात, पढ़ें क्या बोले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री

 

Shri Ram

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में किसान धान की फसल का अत्यधिक उत्पादन करते हैं परंतु इस वर्ष फसल में काफी नुक़सान हुआ है जिसके आकलन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी द्वारा आंकलन करने के पश्चात किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

Indian Public School

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सांसद लोकसभा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में उद्घाटन व शिलान्यास किए और जन सभाओं को संबोधित भी किया।

Doon valley school

उन्होंने ग्राम पंचायत डांडा के गांव पागर में 6 लाख 50 हजार की लागत से बने सांझा प्रांगण हरिजन बस्ती का उद्घाटन किया और 5 करोड 56 लाख से निर्मित होने वाली अमरगढ़-जोहड़ो-क्यारदा जल शक्ति कॉलोनी माजरा का शिलान्यास किया।

ऊर्जा मंत्री ने शिव मंदिर डांडा के लिए 5 लाख व सांसद सुरेश कश्यप ने 2.50 लाख रुपए देने की घोषणा की। ऊर्जा मंत्री ने डांडा पागर में 3 ट्यूबवेल को शीघ्र क्रियान्वित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी औपचारिकताएँ पूर्ण कर ली गई है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के आंज भोज में 90 प्रतिशत विकास कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजपुर में उप तहसील व अस्पताल खोलने की स्वीकृति वर्तमान सरकार द्वारा प्रदान की जा चुकी है और डॉक्टरों की भर्ती कर अस्पताल को लोगों की स्वास्थ्य सेवा के लिए जल्दी आरंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 3 नई पंचायतें बनाई गई तथा इन पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि भी उपलब्ध करवाई गई है। अम्बोया में आईटीआई तथा आंज भोज क्षेत्र के 5 स्कूलों को स्तर उन्नत करने की स्वीकृति भी इस सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि 27 करोड़ रुपए से बनने वाली खोदरी माजरी पेयजल योजना का निमार्ण कार्य प्रगति पर है और इस योजना में 4 लाख लीटर क्षमता के 5 ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे जिससे आंज भोज क्षेत्र में पीने के पानी की कोई भी समस्या नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है, इससे क्षेत्र की लो वोल्टेज समस्या का समाधान होगा।

उन्होंने बताया कि आंज भोज क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई गई है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपना कोई भी निजी व सामूहिक कार्य करने के लिए खुली जगह उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में 679 स्वयं सहायता समूह गठित हैं और प्रत्येक समूह को 11000 रुपए दिए जाएंगे ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

सांसद लोकसभा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार के विकास कार्यों को लगभग 2 सालों तक कोरोना महामारी ने धीमा किया था, परंतु केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने उसके उपरांत भी विकास कार्यों को गति देने का भरसक प्रयत्न किया है।

सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमूह को दी।

सुरेश कश्यप ने पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सद्दिकी, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक स्मसाद अली,मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक शमशेर अली, ओएसडी शेखरानंद ऑप्रिती, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

मनीष तोमर के मंच से गिरिपार की ललकार, महापंचायत में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, जुटे कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता

मनीष तोमर के मंच से गिरिपार की ललकार, महापंचायत में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, जुटे कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 6 व 7 सितम्बर को पांवटा साहिब के प्रवास पर रहेंगे, ये रहेंगे कार्यक्रम

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 6 व 7 सितम्बर को पांवटा साहिब के प्रवास पर रहेंगे, ये रहेंगे कार्यक्रम