Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा, दो की मौत एक घायल…

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा, दो की मौत एक घायल…

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा, दो की मौत एक घायल…

पुलिस टीम मौके पर पहुंची, एक मृतक की पहचान हुई…

TROWS

विकास खंड पांवटा साहिब के धौला कुआं के समीप एक ट्रक ओवरस्पीड होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई।

Holi 2026 -2

समाचार लिखे जाने तक पुलिस सूत्रों से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार अभी तक सामने आई जांच में पता चला है कि ट्रक में कुल तीन लोग सवार थे। जिनमें दो लोग लिफ्ट लेकर ट्रक में बैठे थे।

Indian Public School

लेकिन धौला कुआं के पास ओवरस्पीड होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोगों को ग्रामीणों की मदद से अचेत हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया।

Doon valley school

जहां जांच के पश्चात चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रेम पुत्र मोहन सिंह निवासी कोलर पांवटा साहिब के तौर पर की गई है। जबकि संजय पुत्र खजान सिंह निवासी कोलर पांवटा साहिब उपचाराधीन।

समाचार लिखे जाने तक ट्रक चालक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं माजरा पुलिस थाना से टीम मौके पर जांच में जुट गई है। मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। डीएसपी बीर बहादुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

नारग की महिका पंवर का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

नारग की महिका पंवर का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

1,000 करोड़ रुपये कर्ज लेगी जयराम सरकार

1,000 करोड़ रुपये कर्ज लेगी जयराम सरकार