in

HRTC : HRTC बसों में हाई-टेक सुरक्षा! पैनिक बटन दबाते ही मिलेगी मदद, हर बस की लोकेशन होगी ट्रैक

TROWS

HRTC : एचआरटीसी (HRTC) की बसों में अब यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होने जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए निगम अपनी बसों में एआईएस-140 मानक के व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

HRTC : HRTC बसों में हाई-टेक सुरक्षा! पैनिक बटन दबाते ही मिलेगी मदद, हर बस की लोकेशन होगी ट्रैक

बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राष्ट्रीय परमिट धारक सार्वजनिक सेवा वाहनों में एआईएस-140 मानक के व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और इमरजेंसी बटन लगाना अनिवार्य किया है। इसी के तहत एचआरटीसी भी अपने बेड़े को आधुनिक तकनीक से लैस करने जा रहा है।

निगम प्रबंधन के अनुसार, इस नई तकनीक के लागू होने से एचआरटीसी प्रबंधन और यात्री दोनों को बड़ा फायदा होगा। बसों की रियल-टाइम लोकेशन अब कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर होगी।

Doon valley school

इससे पता चल सकेगा कि बस इस वक्त कहाँ है और कितनी देरी से चल रही है। एआईएस-140 डिवाइस में इमरजेंसी बटन की सुविधा भी होगी, जिसे दबाते ही कंट्रोल रूम को तुरंत अलर्ट पहुंच जाएगा।

इससे दुर्घटना, छेड़छाड़ या अन्य किसी आपात स्थिति में त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध करवाई जा सकेगी। इसे महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिहाज से एक “गेम-चेंजर” कदम माना जा रहा है।

JPERC 2025

इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को सौंपी गई है। कॉरपोरेशन ने डिवाइस की सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए कंपनियों से आवेदन मांग लिए हैं। कंपनियों के चयन के बाद चरणबद्ध तरीके से निगम की सभी बसों को इस तकनीक से लैस कर दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Business Idea: कम पैसों में घर बैठे शुरू करें अपना खुद का बिजनेस! होगी बंपर कमाई, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Business Idea: कम पैसों में घर बैठे शुरू करें अपना खुद का बिजनेस! होगी बंपर कमाई, नहीं पड़ेगी ऑफिस जाने की जरूरत

Himachal News: सुक्खू सरकार ने बीपीएल सूची के लिए बदला नियम! मनरेगा (VB-G RAM G) में 5 दिन की दिहाड़ी भी दिलाएगी पात्रता

Himachal News: सुक्खू सरकार ने बीपीएल सूची के लिए बदला नियम! मनरेगा (VB-G RAM G) में 5 दिन की दिहाड़ी भी दिलाएगी पात्रता