Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

भारत बंद आह्वान पर पांवटा साहिब में मिला जुला असर…

बाजार खुले, किसानों ने रैली निकाल कर जताया रोष

TROWS

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन ने आज सोमवार को भारत बंद के आह्वान पर पांवटा साहिब में मिला जुला असर देखने को मिला।

Holi 2026 -2

हालांकि प्रदेश में प्राईवेट बस आपरेटर्स ने अपनी बस सेवाओं को चालू रखने का निर्णय लिया है। वह बंद का हिस्सा नही बनेंगे। इसके साथ ही बाजार भी खुले रहे लेकिन किसानों से रैली निकाल कर अपना रोष जताया।

Indian Public School

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने पांवटा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले में उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जबकि अन्य जिलों में भी बंद का असर रहेगा। किसानों-बागवानों के अलावा व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, छात्र, मजदूर और नौजवान भी साथ दे रहे हैं।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि सोमवार को हिमाचल बंद के दौरान प्रदेश में बाजार बंद रहेंगे और जिला मुख्यालयों व उपमंडलों पर प्रदर्शन होंगे। सभी व्यापारियों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है और व्यापारियों से उन्हें पूर्ण सहयोग की अपेक्षा है।

नॉटी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे किसान विरोधी तीन काले कानूनों का वह पुरजोर विरोध करते हैं। साथ ही हिमाचल सरकार के खिलाफ भी वह रोष प्रकट करते हैं कि प्रदेश सरकार किसान, बागवान के हित में कोई भी उचित निर्णय नहीं कर पाई है। जिसके चलते यह रैली व प्रदर्शन केंद्र व हिमाचल सरकार के खिलाफ भी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान रैली पांवटा साहिब रेस्ट हाउस से शुरू होकर बाजार से होकर गुजरी। जिस दौरान रैली में प्रदेश किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सहित कई किसान व समर्थक नौजवानों ने भाग लिया।

Written by newsghat

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

पांवटा साहिब में भारत बंद पर किसानों ने निकाली रैली…

डोंडली-माजरी गांव में गरजे कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर

डोंडली-माजरी गांव में गरजे कांग्रेस नेता मनीष ठाकुर