Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में स्वच्छता पर विशेष कार्यशाला, घर-घर कचरा अलग करने पर जोर

TROWS

पांवटा साहिब नगर परिषद के मीटिंग हाल में शहरी विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता नॉलेज पार्टनर हिमालयन इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट, इकोलॉजी एंड डेवलपमेंट ने किया।

Holi 2026 -2

कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यों और घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले सफाई कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य फोकस कचरे के स्रोत पर पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी रहा।

Indian Public School

विशेषज्ञ श्री पी.डी. भाटिया ने गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने बताया कि सही पृथक्करण से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली मजबूत होती है और शहर की रैंकिंग बेहतर होती है।

Doon valley school

प्रतिभागियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। परिषद क्षेत्र में स्वच्छता मानकों को सुधारने में सफाई मित्रों और आम नागरिकों की भूमिका पर जोर दिया गया।

परिषद की ओर से वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी श्रीमती कंचन बाला उपस्थित रहीं। जिला समन्वयक (SBM) विनोद शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुशील शर्मा, कम्युनिटी ऑर्गेनाइज़र विनीता सहित सफाई मित्र भी मौजूद रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इससे सामुदायिक सहभागिता बढ़ेगी और स्वच्छ भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।

नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें। कचरे को खुले में न फेंकें, न जलाएं और न ही दबाएं। सफाई कर्मियों को सहयोग देने की भी अपील की गई है।

परिषद ने कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था की जानकारी भी साझा की। एक जनवरी 2026 से संशोधित कलेक्शन सिस्टम लागू है। मंगलवार और शुक्रवार को केवल सूखा कचरा घरों और दुकानों से उठाया जाता है।

अन्य सभी दिनों में गीला कचरा एकत्र किया जा रहा है। यदि किसी क्षेत्र से समय पर कचरा नहीं उठता, तो नागरिक समाधान सेल नंबर 9805107701 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

परिषद का कहना है कि जनभागीदारी से ही शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

Written by Newsghat Desk

दुखद: दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हिमाचल के रमेश शर्मा का निधन! आज होगा अंतिम संस्कार

दुखद: दिल्ली पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात हिमाचल के रमेश शर्मा का निधन! आज होगा अंतिम संस्कार

Himachal Weather: मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट! इस विंटर सीजन में 14 फीसदी कम बरसे बादल

Himachal Weather: मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट! इस विंटर सीजन में 14 फीसदी कम बरसे बादल