in

पांवटा साहिब में 11 फरवरी को इन 6 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज..

पांवटा साहिब में 11 फरवरी को इन 6 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज..

पांवटा साहिब में 11 फरवरी को इन 6 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज..

15 से 18 आयु वर्ग के लिए 6 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण..

पांवटा साहिब में 10 फरवरी को बीएमओ अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों को इन 6स्थानों पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

TROWS

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 11 फरवरी 2022 को 06 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवा पाएंगे।

उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, उप स्वास्थ्य केंद्र धौलाकुआं, उप स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर, उप स्वास्थ्य केंद्र कोटड़ी ब्यास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरोग बनेड़ी में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया 11 फरवरी 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरली मानपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली, एस वी एम स्कूल माजरा, एस वी एम स्कूल पांवटा साहिब, एस पी एस अजोली, बी जे के एस शमशेरपुर इन सभी स्थानों में कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी।

JPERC 2025

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं। ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

Written by Newsghat Desk

Cryptocurrency News : विवादों के बावजूद Cryptocurrency निवेश के मामले में भारतीय दुनिया में दूसरे स्थान पर

Cryptocurrency News : विवादों के बावजूद Cryptocurrency निवेश के मामले में भारतीय दुनिया में दूसरे स्थान पर

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में लुढ़की बारातियों से भरी कार, दो की मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में लुढ़की बारातियों से भरी कार, दो की मौत