Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में 2 अक्टूबर को इन 10 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण 

पांवटा साहिब में 2 अक्टूबर को इन 10 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण 

पांवटा साहिब में 2 अक्टूबर को इन 10 स्थानों पर होगा कॉविड-19 टीकाकरण

  बीएमओ डॉक्टर अजय देओल ने दी ये अहम जानकारी

TROWS

खण्ड चिकित्सा अधिकारी ड़ॉ. अजय देओल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए 2 अक्टूबर को 10 स्थानों पर कॉविड -19 टीकाकरण किया जाएगा।

Holi 2026 -2

उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड के सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, ज्ञान चंद धर्मशाला, मोबाइल टीम पांवटा साहिब, ई.एस.आई. मालवा कोटन, अम्बेडकर भवन पांवटा साहिब, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कफोटा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर भारापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगानी इन सभी स्थानों पर कॉविड -19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाएगी।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी एवं जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है वह इन केन्द्रों पर जाकर टीका लगवा सकते हैं।

Doon valley school

ड़ॉ. अजय देओल ने बताया कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र अपने साथ ज़रुर लाएं। उन्होंने क्षेत्रवासियों तथा प्रवासी लोगों से टीकाकरण का लाभ उठाने की अपील भी की।

Written by Newsghat Desk

वरिष्ठ अधिवक्ता राजिंद्र नेगी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप..

वरिष्ठ अधिवक्ता राजिंद्र नेगी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप..

ये लालच देकर की थी लाखों की धोखाधड़ी, दिल्ली से दबोचा गया शातिर आरोपी

ये लालच देकर की थी लाखों की धोखाधड़ी, दिल्ली से दबोचा गया शातिर आरोपी