Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में 7 से 9 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

पांवटा साहिब में 7 से 9 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

पांवटा साहिब में 7 से 9 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

TROWS

Holi 2026 -2

ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद मैदान में 07 से 09 अक्तूबर 2022 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा।

Indian Public School

यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मेले के आयोजन को लेकर उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Doon valley school

उन्होने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा समापन अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी जिसमें फ़ुट्बॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी आदि शामिल रहेंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

उपायुक्त ने बैठक में सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने सभी मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

इस बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, डी.एफ.ओ. कुनाल अंग्रिश, डी.एस.पी. वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा ड़ॉ. अजय देओल, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी, निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवम उपभोक्ता मामले राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर, राजेन्द्र तिवारी, अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

बगावत के स्वर शांत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, तीन घंटे की मैराथन बैठक, पढ़ें क्या रहा नतीजा

बगावत के स्वर शांत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, तीन घंटे की मैराथन बैठक, पढ़ें क्या रहा नतीजा

HPU में सरकार ने की बैकडोर भर्ती, भाजपा नेताओं ने अपने चेहतों को दी नौकरियां : रजत

HPU में सरकार ने की बैकडोर भर्ती, भाजपा नेताओं ने अपने चेहतों को दी नौकरियां : रजत