Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब में 9 मार्च को इन 6 स्थानों पर लगाया जाएगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 9 मार्च को इन 6 स्थानों पर लगाया जाएगा बूस्टर डोज

पांवटा साहिब में 9 मार्च को इन 6 स्थानों पर लगाया जाएगा बूस्टर डोज

15 से 18 आयु वर्ग के लिए यहां होगा कॉविड-19 टीकाकरण

TROWS

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए 09 मार्च 2022 को 06 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

Holi 2026 -2

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी 09 मार्च 2022 को 01 स्थान पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि 09 मार्च 2022 को राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केंद्र बरथल मढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ, उप स्वास्थ्य केंद्र टारू भैला में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया 09 मार्च 2022 को 15 से 18 आयु वर्ग के लिए मोबाइल टीम पांवटा साहिब द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं।

ड़ॉ. अजय देओल ने कहा कि टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र जिसमें आयु दर्शाई गई हो अपने साथ ज़रुर लाएं।

Written by Newsghat Desk

संयुक्त किसान मंच की बैठक में 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा, बैठक में 13 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल

संयुक्त किसान मंच की बैठक में 15 सूत्रीय मांगों पर चर्चा, बैठक में 13 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल

कांग्रेस ने काले झंडे उठाकर निकाली रोष रैली, किया जोरदार प्रदर्शन

कांग्रेस ने काले झंडे उठाकर निकाली रोष रैली, किया जोरदार प्रदर्शन