Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब: यहाँ 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पांवटा साहिब: यहाँ 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पांवटा साहिब: यहाँ 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पांवटा साहिब: यहाँ 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

TROWS

 

Holi 2026 -2

पांवटा साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Indian Public School

जानकारी के मुताबिक 20 मई 2025 को SIU नाहन की टीम ने मंडी खाला पुल, गिरिनगर में छापेमारी की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।

Doon valley school

पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिखर चन्द और मंगल सैन के रूप में हुई है।

शिखर चन्द, गांव मछरौली, शामली का निवासी है। वहीं मंगल सैन, गांव भोगीमाजरा, शामली से ताल्लुक रखता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। कोर्ट से पुलिस रिमांड की मंजूरी ली गई है ताकि पूछताछ में और जानकारी जुटाई जा सके।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे का धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस सतर्क है। लगातार गश्त और खुफिया कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। लोगों से भी अपील की गई है कि नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सराहना हो रही है। साथ ही नशा तस्करों में खौफ का माहौल भी देखा जा रहा है।

 

 

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में बनीं 57 दवाएं फेल, नामी कंपनियों के सैंपल भी खरे नहीं उतरे

हिमाचल में बनीं 57 दवाएं फेल, नामी कंपनियों के सैंपल भी खरे नहीं उतरे

Paonta Sahib : हिमाचल की शान बने स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ी, पांच ने जीते स्वर्ण पदक

Paonta Sahib : हिमाचल की शान बने स्कॉलर्स होम स्कूल के खिलाड़ी, पांच ने जीते स्वर्ण पदक