Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब लघु सचिवालय परिसर के बदमाशों ने तोड़े ताले….

पांवटा साहिब लघु सचिवालय परिसर के बदमाशों ने तोड़े ताले….

पांवटा साहिब लघु सचिवालय परिसर के बदमाशों ने तोड़े ताले….

सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस, मामले की जांच शुरू….

TROWS

 

Holi 2026 -2

उपमंडल पांवटा साहिब के कोर्ट परिसर में अज्ञात बदमाशों ने दस्तक देकर एक कैंटीन का दरवाजा और दो वकीलों के चैंबर के ताले तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Indian Public School

जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के कोर्ट परिसर में देर रात को अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात बदमाशों ने SDM कार्यालय के पास केंटीन का दरवाजा ही तोड़ दिया तथा केंटीन से हजारों नगदी व सामान पर हाथ साफ किया है।

Doon valley school

इसके साथ साथ एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा व रघुवीर कपूर के चेम्बर के भी ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

शुक्रवार सुबह जब केंटीन संचालक प्रेम अपनी केंटीन खोलने आया तो देखा केंटीन का दरवाजा टूटा हुआ था। जब केंटीन के अंदर जाकर देखा तो केंटीन में से नगदी और कुछ सामान गायब था। इसी तरह जब एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा व रघुवीर कपूर अपने ऑफिस खोलने आये तो देखा की शटर के ताले टूटे हुए थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हैरानी की बात तो यह है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि SDM परिसर के साथ लगते कार्यालय के ताले तोड़कर प्रशासन और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि कोर्ट परिसर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Written by Newsghat Desk

कोरोना माहमारी के दौरान बेसहारा हुए बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

कोरोना माहमारी के दौरान बेसहारा हुए बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जयराम सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल…

जयराम सरकार के 4 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल…