in

पांवटा साहिब से प्रयागराज तक बनाया बनाया जाए यमुना पथ

पांवटा साहिब से प्रयागराज तक बनाया बनाया जाए यमुना पथ

पांवटा साहिब से प्रयागराज तक बनाया बनाया जाए यमुना पथ

हरि यमुना सहयोग समीति ने सरकार से उठाई मांग

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पांवटा साहिब से की पौधा रोपण महाअभियान की शुरुवात..

हरि यमुना सहयोग समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा पांवटा साहिब में पावन यमुना नदी के तट पर एक विशाल पौधारोपण अभियान की शुरुआत गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र के स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा की गयी।

BMB01

इस अभियान के अन्तर्गत पांवटा साहिब में यमुना घाट से हरियाणा में हथनीकुण्ड 20 किलोमीटर यमुना तट पर इस मानसून के दौरान पचास हज़ार पौधा रोपण किया जायेगा।

इस पौधारोपण अभियान में हिमाचल प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और हरियाणा के वन मंत्री कँवर पाल सिंह ने भी पौधारोपण करके अपनी सरकारों की इस अभियान में पूरी सहायता और सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Bhushan Jewellers 04

हिमाचल में आसमान से बरसी आफत, यात्री वाहन पर गिरे पत्थर, 9 की मौत, 3 गंभीर…

पांवटा साहिब के यमुना तट पर में लगभग पांच सौ पौधरोपण किया गया। जिस 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। उसे पहले हरि यमुना सहयोग समिति के स्वंय सेवकों और स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने प्लास्टिक से मुक्त किया।

इस तट से लगभग दो टन प्लास्टिक बैग कचरा निकाला गया। गीता ज्ञान संस्थान कुरुक्षेत्र के स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने यमुना नदी तटों के समग्र विकास के लिए सम्बंधित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश राज्यों पर आधारित यमुना विकास बोर्ड गठित करने की मांग की ताकि पांवटा साहिब से प्रयागराज तक यमुना तटों को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

सिरमौर : नगर परिषद में बड़ा घोटाला, यूं दिया घोटाले को अंजाम…

सिरमौर के उद्योगों के संबंधित समस्याओं का जल्द होगा निराकरण : राकेश प्रजापति

हरि यमुना सहयोग समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिन्द्र शर्मा ने बताया कि उनके संस्थान ने यमुना नदी के तटों को हरा भरा करने के लिए पिछले तीन सालों से शुरू किये गए पौधारोपण अभियान में अब तक लगभग 1.5 लाख पौधरोपण किया है।

उन्होंने कहा कि इस पौधरोपण अभियान में यमुना नदी के तट पर हरियाणा में पड़ने बाले रिज़र्व फारेस्ट कलेसर में भी पौधरोपण किया जायेगा।

जंगल के रक्षक बना कोटगा नवयुवक मंडल सम्मानित…

पांवटा साहिब : 6 माह में बद से बद्तर हुई शहर के वार्ड 8 की हालत : संजय सिंघल

सिरमौर में स्थापित किए जाएंगे 16 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र : DC

उन्होंने बताया कि हरियाणा के वन एवं पर्यटन मंत्री कँवर पाल ने हरियाणा में पड़ने बाले यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए सभी जरूरी सुविधायें प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

संस्थान ने सरकार से नर्मदा नदी के परिक्रमा मार्ग की तर्ज पर पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज उत्तर प्रदेश तक यमुना पथ बनाने की मांग की है ताकि श्रद्धालु इस मार्ग पर चल कर धार्मिक यात्रा कर सकें तथा आध्यात्मिक शांति प्राप्त कर सके।

उन्होंने कहा कि इस यमुना पथ को धार्मिक पर्यटन के तौर पर भी विकसित किया जाना चाहिए ताकि आध्यात्मिक और मानसिक शान्ति की तलाश में आये विदेशी पर्यटकों के लिए यह मॉडल स्थल के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।

हिमाचल के ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि यमुना नदी के तटों को साफ सुथरा रखने, तटों पर पौधरोपण करने और धार्मिक श्रद्धलुओं को यमुना तटों पर पर्याप्त सुविधायें विकसित करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्याप्त बजट प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यमुना नदी तटों पर पर्याप्त सुविधायें विकसित करके इन्हे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी और इस सिलसिले में हरि यमुना सहयोग समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की।

सिरमौर में भी HRTC कर्मियों की हड़ताल, बस सेवाएं की बंद, RM का तबादला रद्द करने पर अड़े

पांवटा साहिब : विकास कार्य में व्यवधान पैदा और शिकायत करने वाले एक ही पार्टी के…

पांवटा साहिब में यहां घर से ही चल रहा था अवैध शराब का धंधा… 

इस अवसर पर हरि यमुना सहयोग समिति के राष्ट्रिय अध्यक्ष जस्टिस प्रमोद कोहली, केंद्रीय वक़्फ़ परिषद के सचिव शादान जेब खान सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पौधरोपण किया।

इस मौके पर एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित डीएफओ कुणाल अंग्रीष, हरि यमुना सहयोग समीति के कोषाध्यक्ष विकास वालिया, समाजसेवी व पांवटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आरपी तिवारी, पार्षद रोहताश नांगिया, मदन शर्मा, डाॅ एसपी खेड़ा, सुरेन्द्र अग्रवाल व अतर सिंह नेगी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Written by newsghat

फुटबाल टूर्नामेंट : आरएएफसी व पीयूएफसी की टीमों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

फुटबाल टूर्नामेंट : आरएएफसी व पीयूएफसी की टीमों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की कारवाई, दो गिरफ्तार..

अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की कारवाई, दो गिरफ्तार..