Asha Hospital
Holi 2026
in

पांवटा साहिब: सैनी समाज का अधिवेशन, संगठन मजबूती और कल्याण बोर्ड गठन की मांग

पांवटा साहिब: सैनी समाज का अधिवेशन, संगठन मजबूती और कल्याण बोर्ड गठन की मांग

पांवटा साहिब: सैनी समाज का अधिवेशन, संगठन मजबूती और कल्याण बोर्ड गठन की मांग

पांवटा साहिब: सैनी समाज का अधिवेशन, संगठन मजबूती और कल्याण बोर्ड गठन की मांग

TROWS

पांवटा साहिब के शिवपुर स्थित गुरुद्वारा गुरु चरण निवास में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) का साधारण अधिवेशन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया।

Holi 2026 -2

अधिवेशन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह गैरी सैनी और हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने संयुक्त रूप से की। दोनों नेताओं ने समाज को संगठित करने पर जोर दिया।

Indian Public School

कार्यक्रम में शिवपुर, नवादा, अकालगढ़, फूलपुर और काहनूवाला से आए वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सम्मान दिया गया। इस दौरान सम्मानित लोगों ने समाज की एकता पर खुशी जताई।

Doon valley school

अधिवेशन में कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए। समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

नेताओं ने कहा कि संगठित समाज ही अपनी पहचान मजबूत कर सकता है। उन्होंने सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड के जल्द गठन की मांग उठाई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बैठक में महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर काम करने की रणनीति बनाई गई। साथ ही मुफ्त स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना भी साझा की गई।

गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग देने की पहल पर भी चर्चा हुई। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

अधिवेशन में जल्द ही युवा मंडल और महिला मंडल की कार्यकारिणी बनाने की घोषणा की गई। मंडल की कार्यकारिणी के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समाज की एकजुटता और विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया गया।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुखद: पांवटा साहिब के व्यवसायी दिनेश खुराना की सड़क हादसे में मौत

दुखद: पांवटा साहिब के व्यवसायी दिनेश खुराना की सड़क हादसे में मौत