Asha Hospital
Holi 2026
in

पीएम मोदी ने समझा हाटी का दर्द, कांग्रेस ने किया गुमराह : बलदेव तोमर

पीएम मोदी ने समझा हाटी का दर्द, कांग्रेस ने किया गुमराह : बलदेव तोमर

पीएम मोदी ने समझा हाटी का दर्द, कांग्रेस ने किया गुमराह : बलदेव तोमर

हाटी की आने वाली पीढ़ियां पीएम मोदी और सीएम जयराम ठाकुर को करेंगी याद, महिला मोर्चा के सम्मेलन में बोले बलदेव तोमर
TROWS


शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन पंचायत में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा मंडल सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए खाद्य एवम् आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि 55 साल से गिरिपार क्षेत्र के लोग जनजातीय घोषित करने के लिए संघर्षरत थे।

Holi 2026 -2

इसी पीड़ा समझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमारी दशकों पुरानी मांग को पूरा कर हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र घोषित किया है। जिसके हम हमेशा ऋणी रहेंगे।

Indian Public School

Doon valley school

बलदेव तोमर ने कहा की जनजातीय घोषित होने से हमारे युवाओं को नौकरियों में लाभ मिलेंगे तथा हमारे क्षेत्र के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए आयेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने 60 साल इस क्षेत्र में राज किया उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को खाली वोटबैंक के लिए इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का काम किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बलदेव तोमर ने कहा की भाजपा ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंदर दो दो एसडीएम कार्यालय, बीडीओ कार्यालय और सभी बड़े कार्यालय शिलाई के अंदर ही खोलकर दिए हैं जिसके लिए अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

बलदेव तोमर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने सराज व शिलाई में कोई अंतर नहीं समझा मुख्यमंत्री ने जो सराज को दिया उतना ही विकास शिलाई विधानसभा में दिया है और तो और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आप को हाटी बताकर हमें बहुत बड़ा सम्मान दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है इस लिए शिलाई विधान सभा क्षेत्र में भी विकास के नाम पर वोट देकर भाजपा को जीताकर विधानसभा में भेजने का काम करना है।

बलदेव तोमर ने कहा की हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र घोषित होने पर कुछ लोग अब राजनीतिक खेल खेलकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि दलित समुदाय को गुमराह कर उनको भड़काया गया जिसका नुकसान दलित समुदाय को हुआ है क्योंकि वह एसटी से बाहर हुए हैं जिसका नुकसान उन्हें आने वाले समय में दिखेगा।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, शिलाई महिला मंडल अध्यक्ष श्याम ठाकुर, रेणु नेगी, शिवानी चौहान, जिला परिषद सदस्य सुमिता चौहान, द्रोपदी, पंचायत प्रधान ममता चौहान, बबिता तोमर, सुनिता तोमर, सुमित्रा चौहान, सीमा कपूर, सुनिता ठाकुर, कृष्णा धीमान, कुलदीप राणा, रजनीश चौहान, सुरत चौहान, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, रण सिंह चौहान, खजान नेगी, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, मायाराम शर्मा, महेंद्र ठाकुर, सतीश चौहान, मदन तोमर, प्रेम चौहान, इन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने महिलाओं में भरा जोश, बोली महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने

राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने महिलाओं में भरा जोश, बोली महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 20 व 21 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब के प्रवास पर

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी 20 व 21 सितम्बर को होंगे पांवटा साहिब के प्रवास पर