Asha Hospital
in

प्रदेश में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिनों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

प्रदेश में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिनों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

प्रदेश में गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिनों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के सभी हिस्सों में आठ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

Shri Ram

वहीं, प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में पांच से आठ अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी की है।

Indian Public School

बता दें कि सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा. जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. किन्नौर लाहौल स्पीति और चंबा में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

Doon valley school

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी जिलों में लू चलने से दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, गर्मी बढ़ने से अब पानी के स्रोतों पर भी असर होने का डर लोगों को सताने लगा है।

मौसम विभाग के निदेशल सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ बना रहेगा। जिससे गर्मी में और इजाफा हो सकता है। मैदानी इलाकों में आगामी दो दिन लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसका असर अब पानी के स्रोतों पर भी पड़ेगा।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा : क्रैशर की बैलट की चपेट में आया मजदूर

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा : क्रैशर की बैलट की चपेट में आया मजदूर

एबीवीपी ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

एबीवीपी ने भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा