in

AI: अब AI चिप फैक्ट्री बनाने जा रहे एलन मस्क! 20 बिलियन डॉलर का टेराफैब प्रोजेक्ट, बड़े स्तर पर होगा चिप निर्माण

TROWS

दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की रेस तेज होती जा रही है और इसी बीच Elon Musk ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जी हाँ, Elon Musk एआई और रोबोटिक्स की दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

AI: अब AI चिप फैक्ट्री बनाने जा रहे एलन मस्क! 20 बिलियन डॉलर का टेराफैब प्रोजेक्ट, बड़े स्तर पर होगा चिप निर्माण

मस्क अपनी कंपनियों के लिए खुद के AI चिप्स बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। उन्होंने ‘टेराफैब’ (Terafab) नामक एक विशाल परियोजना की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य टेक्सस में अपनी चिप निर्माण फैक्ट्री स्थापित करना है।

दुनिया की सबसे एडवांस एआई
एलन मस्क की तीन दिग्गज कंपनियां Tesla, SpaceX और xAI ने मिलकर Terafab नाम का एक मेगा प्रोजेक्ट शुरू किया है। 20 बिलियन डॉलर की लागत वाली टैराफैब (Terafab) प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे एडवांस 2 नैनोमीटर वाली एआई चिप्स बनाएगी। मस्क टेक्सस में अपनी ‘Terafab’ फैक्ट्री के माध्यम से इन-हाउस AI चिप्स का बड़े पैमाने पर उत्पादन करेंगे। ये चिप्स टेस्ला की ऑटोनॉमस कारों, Optimus ह्यूमनॉइड रोबोट और SpaceX के प्रोजेक्ट्स के लिए महत्वपूर्ण होंगी।

Doon valley school

सब कुछ एक ही छत के नीचे
मस्क का दावा है कि यहां चिप डिजाइन, फैब्रिकेशन, टेस्टिंग और पैकेजिंग सब कुछ एक ही छत के नीचे होगा, जोकि इंडस्ट्री में पहली बार होने जा रहा है। यहां 2-नैनोमीटर टेक्नोलॉजी (2-nanometer technology) वाले बेहद एडवांस चिप्स तैयार किए जाएंगे। एलन मस्क का लक्ष्य हर साल अरबों की संख्या में हाई-एंड एआई चिप्स का प्रोडक्शन करना है।

निर्माण और संचालन में मदद करेंगे रोबोट
मस्क के अनुसार, भविष्य में उनके Optimus रोबोट खुद इस फैक्ट्री के निर्माण और संचालन में मदद कर सकते हैं। मस्क चाहते हैं कि टेस्ला चिप्स की आपूर्ति के लिए सैमसंग, TSMC और माइक्रोन जैसे आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करे, क्योंकि उन्हें लगता है कि वर्तमान आपूर्ति मांग के मुकाबले बहुत धीमी है।

JPERC 2025

कहां इस्तेमाल होंगे ये चिप्स?
बता दें कि यह फैक्ट्री मुख्य रूप से दो तरह के खास चिप्स बनाएगी। पहले प्रकार के चिप्स टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग कारों, Robotaxis और Optimus Humanoid Robots के दिमाग के तौर पर काम करेंगे। वहीं, दूसरे टाइप के चिप्स को खास तौर पर Space के कठिन माहौल के लिए डिजाइन किया जाएगा। इनका इस्तेमाल ऑर्बिटल डेटा सेंटर्स और सैटेलाइट्स में किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: साथी की ह***त्या कर जमीन में दफनाया शव! पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी, दो फरार

Himachal Crime News: साथी की ह***त्या कर जमीन में दफनाया शव! पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी, दो फरार

Himachal News: हिमाचल में पकड़ा 10 फुट लंबा रॉक पाइथन! कई दिनों से खेतों में घूम रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांसे

Himachal News: हिमाचल में पकड़ा 10 फुट लंबा रॉक पाइथन! कई दिनों से खेतों में घूम रहा था, ग्रामीणों ने ली राहत की सांसे