Asha Hospital
Holi 2026
in

प्रधानमंत्री पर ड्रोन से हमला, माहौल में तनाव…

प्रधानमंत्री पर ड्रोन से हमला, माहौल में तनाव…

प्रधानमंत्री पर ड्रोन से हमला, माहौल में तनाव…

बाल-बाल बचे ईराक के प्रधानमंत्री, पीएम ने की शांति बनाये रखने की अपील…

TROWS

यूँ तो हिंसा से सभी दूर रहना चाहते हैं पर हिंसा कब किसे अपनी चपेट में ले ले यह कहना थोड़ा मुश्किल रहता है तभी प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों में तरह तरह की आतंकी घटनाओं की खबरे सामने आ जाती हैं।

Holi 2026 -2

सामान्यतः यह ख़बरे ऐसी होती हैं जिनमे साधारण जनता को निशाना बनाकर उसके जान माल का नुकसान किया जाता है परंतु यह खबरें तब और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं जब यह वारदातें किसी सक्षम व्यक्ति के इर्द गिर्द की जायें।

Indian Public School

ऐसी ही घटनाओं का उदाहरण है एक सशक्त देश के प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला जिसने पूरी दुनिया को सोंचने पर मजबूर कर दिया है।

Doon valley school

बाल-बाल बचे ईराक के प्रधानमंत्री…

दुनिया को हैरान करने वाली यह घटना इराक के प्रधानमंत्री के साथ घटित हुई।सूत्रों के मुताबिक़ घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी अपने सरकारी आवास पर थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बताया जा रहा है कि उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से उनके आवास पर हमला किया गया था परंतु सतर्कता,संयोग और देवयोग से वह बच गये और सुरक्षित हैं,जानकारी के मुताबिक यह हमला ड्रोन के जरिये किया गया था।

प्रधानमंत्री ने की शांति बनाये रखने की अपील…

इस आतंकी गतिविधि के बाद महौल का गर्म होना लाज़मी था जिसकी स्पष्ट झलक भी देखने को मिली परंतु इराक के प्रधानमंत्री ने स्वयं ट्वीट कर बताया कि वह सुरक्षित हैं और साथ ही लोगों से शांति बनाये रखने की बात कही इसके बाद मामला कुछ हद तक नियंत्रण में दिखा।

बहरहाल हमलावर सूत्रों की तलाश जारी है अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नही ली है।

Written by Newsghat Desk

नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ऑर्गेनिक पपीता उत्पादन कर बने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत

नौकरी छोड़ अपनाई खेती, ऑर्गेनिक पपीता उत्पादन कर बने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत

बजाज पल्सर का डबल धमाल, मार्केट में आ रहा है नया वर्जन….

बजाज पल्सर का डबल धमाल, मार्केट में आ रहा है नया वर्जन….