Asha Hospital
Holi 2026
in

प्रधानों के प्रधान बने मनीष तोमर, सुरेश होंगे महामंत्री…

प्रधानों के प्रधान बने मनीष तोमर, सुरेश होंगे महामंत्री…

प्रधानों के प्रधान बने मनीष तोमर, सुरेश होंगे महामंत्री…

पंचायतों में आने वाली समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाएंगे : मनीष तोमर

TROWS

विकासखंड पांवटा साहिब प्रधान संघ के चुनाव संपन्न हुए तथा मनीष तोमर को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया।

Holi 2026 -2

बलबीर धीमान, नरेंद्र चौधरी, देवराज नेगी को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार को महासचिव चुना गया। जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, शिक्षा देवी को सचिव चुना गया वही अश्वनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Indian Public School

नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष तोमर ने बताया कि प्रधान संघ पंचायतों में आने वाली समस्याओं को सरकार के सामने रखेगा। पूरी टीम ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि इस कार्यकारिणी का गठन 1 वर्ष के लिए किया गया है। पांवटा साहिब विकास खंड अधिकारी पीआर जोशी ने चुनी गई कार्यकारिणी को बधाई दी।

उन्होंने सामाजिक कार्यों को सबसे पहले करने को सर्वोपरि बताया। इस अवसर पर विकास खंड कार्यालय के एसडीओ सुरजीत चौधरी, पंचायत निरीक्षक राजेंद्र मणि, उप निरीक्षक बालक राम शर्मा और कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा, दिलीप सिंह, नरेश चौधरी आदि मौजूद थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by newsghat

गूगल पर सहायता मांगना कहीं पड़ न जाए भारी

गूगल पर सहायता मांगना कहीं पड़ न जाए भारी

चीन में होने जा रहे ओलंपिक का बहिष्कार करे भारत

चीन में होने जा रहे ओलंपिक का बहिष्कार करे भारत