Asha Hospital
Holi 2026
in

फंदे में लटकते मिला महिला का शव, पढ़ें क्या है पूरा मामला

फंदे में लटकते मिला महिला का शव, पढ़ें क्या है पूरा मामला

फंदे में लटकते मिला महिला का शव, पढ़ें क्या है पूरा मामला

TROWS

यह खबर रेवती से निकल कर आ रही है। जहां मायके में रह रही विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Holi 2026 -2

पुलिस ने सूचना पाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है, कि छानबीन की जा रही है। अभी फांसी लगाने का कारण नही पता लग पाया है।

युवती ने क्यों उठाया ऐसा कदम

Indian Public School

जानकारी के मुताबिक स्थानीय क्षेत्र के मानगढ़ निवासी शिवनारायण यादव की 20 वर्षीय विवाहिता बेटी की लाश गुरुवार को घर दुपट्टे के सहारे लटकती मिली।

Doon valley school

यह जानकारी मिलते ही घर वालों तथा गांव में कोहराम मच गया। तो वहीं परिजनों ने बताया कि रितु की शादी सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजापुर निवासी धर्मेंद्र यादव के साथ पिछले साल हुई थी। मृतका के चाचा ने बताया कि मृतका के ससुरीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

दहेज के लिये युवती को मिली यातना

आपको जानकर हैरानी होगी कि, दहेज के लिए ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे, यह खुलासा मृतका के चाचा ने किया। उन्होंने बताया कि विगत दिनों अप्रैल माह में विवाद के बाद हम लोग ससुराल गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जहां मामले बढ़ते देखे हमने डायल 112 को बुलाया था। मामला सुलझने के बाद हम लोग वापस आ गए थे। इसके बाद रितु के साथ विवाद होता रहा।

रितु को मई में मायके बुला लिया गया था। घटना के 2 दिन पहले पति हरेंद्र ने फोन करके फिर दहेज मांगे इस बात को 20 वर्षीय रितु नहीं सहन कर पाई। और अंत में अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली।

Written by newsghat

सेना को मिली कामयाबी ढेर हुए 3 आतंकी, नाकाम हुई आतंकी साजिश

सेना को मिली कामयाबी ढेर हुए 3 आतंकी, नाकाम हुई आतंकी साजिश

बड़ा फैसला : 27 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, 9वी से 12वी की कक्षाएं

बड़ा फैसला : 27 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, 9वी से 12वी की कक्षाएं