Asha Hospital
Holi 2026
in

फर्जी दस्तावेज बनाकर दिया बड़े घोटाले को अंजाम, तीन के खिलाफ एफआईआर

फर्जी दस्तावेज बनाकर दिया बड़े घोटाले को अंजाम, तीन के खिलाफ एफआईआर

फर्जी दस्तावेज बनाकर दिया बड़े घोटाले को अंजाम, तीन के खिलाफ एफआईआर

सिरमौर में सामने आया मामला….

एक मामले में पुलिस ने फर्जी हिमाचली व कृषक प्रमाण पत्र बनाकर कृषि भूमि खरीदने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

TROWS

पुलिस को सौंपी शिकायत में दिनेश चौहान ने आरोप लगाया कि संजीव सैनी, राकेश सैनी व राजीव सैनी ने मियां का मंदिर नाहन में खसरा नंबर 200 से 203, 449 से 453 में 13358 वर्ग मीटर रिहायशी संपत्ति खरीदी है। जबकि यह सभी गैर कृषक हैं।

Holi 2026 -2

इन सभी ने कृषि योग्य भूमि में बगीचा लगाने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार से धारा 118 के तहत टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के तहत आवेदन किया और हिमाचल प्रदेश सरकार के पत्र संख्या 10-295/2000 में 29 जून 2001 को अनुमति प्राप्त की।

Indian Public School

शिकायत में आरोप लगाया गया कि राकेश सैनी और संजीव सैनी के अपात्र होते हुए तहसील कार्यालय नाहन से फर्जी तरीके से हिमाचली और कृषक प्रमाण पत्र प्राप्त किए। मिथिलेश सैनी व संजीव सैनी ने फर्जी तौर पर कृषक प्रमाण पत्र बनवाए।

Doon valley school

राकेश सैनी ने कार्यकारी अधिकारी नाहन के समक्ष झूठे तथ्य और झूठा शपथ पत्र देकर नौणी के बाग में 16 जून 2005 को भूमि खरीदी। इस पर नाहन सदर नाहन पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

कई सालों से मृत मां की पेंशन डकार रहा था सरकारी कर्मचारी, यूं आया शिकंजे में

कई सालों से मृत मां की पेंशन डकार रहा था सरकारी कर्मचारी, यूं आया शिकंजे में

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपनों ने घर से निकाला, पीड़िता ने रो-रोकर मंत्री को सुनाया दुखड़ा

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपनों ने घर से निकाला, पीड़िता ने रो-रोकर मंत्री को सुनाया दुखड़ा