Asha Hospital
in

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….

कहा- 20 साल से आंखे बंद करे बैठा शासन प्रशासन….

पांवटा साहिब के फूलपुर पंचायत की महिलाएं पिछ्ले 20 वर्षों से पानी की समस्या से बुरी तरह जूझ रही है आज हालत यहां तक पहुंच गए की महिलाएं सड़कों पर आंदोलन करने के लिए उतारू हो गई है।

Shri Ram

मीडिया से रूबरू होते हुए स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पिछले बीस वर्षों से हम लोग पानी के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। पीने के लिए गिरी नदी का पानी लाना पड़ता है जिससे महिलाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Indian Public School

सबसे अधिक स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरी करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बच्चों को स्कूल नहाए बिना, गंदी वर्दी में स्कूल जाना पड़ता है, आए दिन स्कूल से बच्चों के लिए नोटिस आते है।

Doon valley school

उपस्तिथि बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि उन्हें पानी लाने में कई बार चोटें तक लग जाती है उनके पशु भी पानी के बिना मर जाते है तथा सरकार चुनाव के नजदीक आते ही बड़े बड़े वादे करती है और चुनाव के बाद हमारी ओर कोई देखता तक नहीं।

महिलाओं ने मुख्य मंत्री को शिकायत पत्र लिखते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते में पानी की समस्या का समाधान नहीं होता तो महिलाएं आंदोलन पर उतर जाएंगी।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….

पावर कट: पांवटा साहिब के इस इलाके में मंगलवार को बंद रहेगी विद्युत सप्लाई

पावर कट: पांवटा साहिब के इस इलाके में मंगलवार को बंद रहेगी विद्युत सप्लाई