in

फेसबुक पर प्यार के बाद शिमला की महिला ने भोपाल की महिला के साथ रचाया ब्याह

फेसबुक पर प्यार के बाद शिमला की महिला ने भोपाल की महिला के साथ रचाया ब्याह

फेसबुक पर प्यार के बाद शिमला की महिला ने भोपाल की महिला के साथ रचाया ब्याह

शिमला निवासी 2 बच्चों की मां, भोपाल निवासी का है 1 बच्चा, मामला पुलिस के पास

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक पर दो महिलाओं की दोस्ती कुछ ऐसे परवान चढ़ी की दोनों ने घर परिवार के बंधन से निकल कर ब्याह कर लिया।

BMB01

मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और मध्यप्रदेश के भोपाल की दो महिलाओं से जुड़ा है। दोनों ने भोपाल ने ब्याह रचाया। जानकार बताते हैं कि दोनों महिलाएं शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं।

जांच में पता चला है कि शिमला में रहने वाली महिला नेपाली मूल की है। जब मामला नेपाली सामाजिक संगठन के पास पहुंचा तो उन्होंने भोपाल पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। पुलिस दोनों की काउंसलिंग कर मामले को सुलझाने में जुटी है।

फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती कैसे चढ़ी परवान…
Bhushan Jewellers 04

फेसबुक पर दोनों महिलाओं की दोस्ती की शुरुवात हुई। दोस्ती इतनी बढ़ी कि शिमला से महिला मित्र से मिलने भोपाल पहुंच गई। जहां दोनों से साथ रहने का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने गाजियाबाद में ब्याह रचा लिया।

दोनों महिलाओं के हैं बच्चे….

हैरानी की बात ये है कि दोनों महिलाएं पहले से शादीशुदा हैं। नेपाली महिला के दो बच्चे हैं। जबकि भोपाल की रहने वाली महिला के एक बच्चा है। वह पहले से ही अपने पति से अलग रह रही थी। जबकि शिमला में रहने वाली महिला अपने पति को छोड़कर आई थी।

उधर, नेपाली महिला के पति ने शिमला में पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नेपाली संगठन को जब मामले की जानकारी लगी तो पुलिस से संपर्क किया। महिला अपराध शाखा देखने वाली एडीसीपी रिचा चौबे को पूरी बात बताई।

जांच में पता चला कि नेपाली महिला निशातपुरा थाना इलाके में रह रही है। इस बीच महिला का पति भी नेपाली संगठन के जरिए शिमला से भोपाल पहुंच गया है।

भोपाल के गोविंदपुरा थाने में दोनों महिलाओं की काउंसलिंग कराई गई।काउंसलिंग के दौरान यह बात सामने आई कि दोनों महिलाएं बिना किसी दबाव के और अपनी इच्छा से एक साथ रह रही थीं। दोनों को साथ रहते हुए डेढ़ महीना हो गया था।

महिला अपराध डीसीपी विनीत कपूर ने बताया कि दोनों महिलाएं बालिग हैं और उन पर किसी का कोई दबाव नहीं है। उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। उन्होंने खुद एक साथ रहने का फैसला लिया।

Written by newsghat

स्कूल में स्कार्फ पहन कर आने पर उपजा विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप पर सुलझा…

स्कूल में स्कार्फ पहन कर आने पर उपजा विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप पर सुलझा…

रविवार को पांवटा साहिब और शिलाई के इन इलाकों में रहेगा पावर कट

रविवार को पांवटा साहिब और शिलाई के इन इलाकों में रहेगा पावर कट