in

LPG संकट : LPG गैस की कमी से डिजिटल इंडिया पर संकट! क्या बंद हो जाएगा इंटरनेट, एक क्लिक में जाने

LPG संकट : LPG गैस की कमी से डिजिटल इंडिया पर संकट! क्या बंद हो जाएगा इंटरनेट, एक क्लिक में जाने

LPG संकट : LPG गैस की कमी से डिजिटल इंडिया पर संकट! क्या बंद हो जाएगा इंटरनेट, एक क्लिक में जाने

LPG संकट : LPG गैस की कमी से डिजिटल इंडिया पर संकट! क्या बंद हो जाएगा इंटरनेट, एक क्लिक में जाने

TROWS

LPG संकट : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते भारत में LPG यानी कुकिंग गैस की कमी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गैस की कीमत का सीधा असर रसोई और रेस्टोरेंट पर साफ रूप से दिख रहा है। लेकिन अब इसका प्रभाव देश की डिजिटल लाइफ लाइन पर भी पड़ने वाला है।

LPG संकट : LPG गैस की कमी से डिजिटल इंडिया पर संकट! क्या बंद हो जाएगा इंटरनेट, एक क्लिक में जाने

जी हां, रिपोर्ट की मानें तो मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं पर भी गैस की किल्लत का सीधा प्रभाव पड़ सकता है। बता दें टेलीकॉम उद्योगों में इंटरनेट कनेक्शन को बनाए रखने के लिए कई औद्योगिक चरण का इस्तेमाल किया जाता है।

जिनमें से एक है गेलवेनाइजेशन और इसी में LPG का इस्तेमाल होता है। यदि आने वाले समय में LPG की सप्लाई बाधित हो जाती है या बंद हो जाती है तो मोबाइल टॉवर लगाने और नेटवर्क अपग्रेड की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Doon valley school

LPG संकट और टेलीकॉम सेक्टर का कनेक्शन
आमतौर पर इस खबर के सामने आते ही लोगों के मन मे एक सवाल उठ रहा है कि आखिर कुकिंग गैस और मोबाइल नेटवर्क का क्या संबंध है? असल में टेलीकॉम टावर बनाने में गेलवेनाइजेशन जैसी प्रक्रिया इस्तेमाल में लाई जाती है जिसमें LPG का काम पड़ता है।

गेलवेनाइजेशन अर्थात धातु को जंग से बचाने के लिए विशेष तापमान पर प्रक्रिया करना होता है और इसी लिए LPG गैस का इस्तेमाल होता है। यदि LPG गैस की सप्लाई बंद हो जाती है तो टॉवर बनाने वाली फैक्ट्री का उत्पादन धीमा पड़ जाएगा। जिसकी वजह से नए मोबाइल टॉवर लगाने, नेटवर्क अपडेट करने की प्रक्रिया स्लो हो जाएगी।

JPERC 2025

डिजिटल इंडिया अभियान पर इसका असर और सरकार की चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि LPG की उपलब्धता के आधार पर ही घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। इसी कारण टेलीकॉम टावर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को 5 मार्च 2026 से LPG नही दी जा रही।

टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े संगठन ने भी इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। जिसकी वजह से डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर खतरे में दिखाई दे रहा है। यदि आने वाले समय में इंटरनेट को इसी स्पीड के साथ जारी रखना है तो ईंधन और बिजली की आपूर्ति बहुत जरूरी है।

LPG का संकट बना रहा तो क्या असर हो सकते हैं?

● पहले से कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में समस्या और बढ़ सकती है।
● 4G और 5G नेटवर्क अपग्रेड की रफ्तार धीमी हो सकती है।
● कई जगहों पर इंटरनेट की स्पीड और नेटवर्क क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
● हालांकि विशेषज्ञों का मानें तो मोबाइल और इंटरनेट की सेवाएं बंद होने जैसी स्थिति नहीं दिखाई दे रही।
● लेकिन लंबे समय तक यही स्थिति बनी रही तो नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रभाव जरुर पड़ेगा।

निष्कर्ष
टेलीकॉम कंपनी सरकार से लगातार मांग कर रही है कि डिजिटल नेटवर्क को क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर मानते हुए LPG या अन्य ऊर्जा स्रोतों की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो डिजिटल विकास की गति रुक सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, वर्क फ्रॉम होम, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन शिक्षा जैसी पूरी सेवाएं अब इंटरनेट पर निर्भर हैं।

ऐसे में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होना बेहद जरूरी है। कुल मिलाकर इस संकट ने याद दिलाया है कि आधुनिक दुनिया में भारत अब भी ऊर्जा, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर नहीं बन पाया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा में 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 गोलियां बरामद! अब तक चार आरोपी काबू

Paonta Sahib: पांवटा में 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 गोलियां बरामद! अब तक चार आरोपी काबू

Harish Rana : 13 साल तक मशीनों पर जिंदा रहा बेटा! आखिर सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छा मृत्यु की मंजूरी, जानिए हरीश राणा की कहानी

Harish Rana : 13 साल तक मशीनों पर जिंदा रहा बेटा! आखिर सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छा मृत्यु की मंजूरी, जानिए हरीश राणा की कहानी