Asha Hospital
Holi 2026
in

बड़ा हादसा : 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, मकान जलकर राख…

बड़ा हादसा : 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, मकान जलकर राख…

बड़ा हादसा : 3 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, मकान जलकर राख…

TROWS

राजधानी शिमला के कृष्णा नगर में लगी आग 1 ढारे में आग से तीन गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया है जिसके चलते ढारा पूरी तरीके से राख में बदल गया है।

Holi 2026 -2

जानकारी के मुताबिक शिमला जिले के कृष्णानगर रविदास कालोनी में एक ढारे के दो कमरों में अचानक आग भड़क गई। आग लगने से 3 गैस सिलैंडर ब्लास्ट हुए, जिसके चलते ढारा व उसमें रखा सामान पूरी तरह से राख हो गया।

Indian Public School

घटना आज सुबह 11.05 बजे की है आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी तथा दमकल विभाग वह पुलिस विभाग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए।

Doon valley school

आगजनी की इस दुर्घटना में तीन सिलेंडर में ब्लास्ट हुए तथा दो ढारे जलकर स्वाहा हो गए पुरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया गनीमत यह रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। नुक़सान में केवल 3 सिलैंडर, 2 कटर, ड्रिल मशीन, मोलडिंग मशीन, फर्नीचर, रजाई, कपड़े व खाने की चीजें सहित 20 हजार रुपए की नकदी जली है।

आग लगने की वजह से लगभग 80000 के आसपास का नुकसान आंका गया है जबकि ₹500000 की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जानकारी के मुताबिक यह ढारा चंदन नाम के व्यक्ति का था बल्कि जब चंदन घर पर नहीं था तो यह आग लगने की दुर्घटना घटी है ऐसे में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने के दौरान 7 गाड़ियों सहित 32 दमकल विभाग के कर्मचारी तथा अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तथा समय रहते आग को बुझाने का प्रयास किया और सफलता भी हासिल की, जबकि ऐसे भीड़भाड़ वाले इलाके में आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो सकता था।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू ने बताया कि कृष्णानगर में एक ढारे में आग लगने का मामला सामने आया है। आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने से नुक्सान भी हुआ है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शीघ्र ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी करने का आरोप….

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में महिला डॉक्टर से बदसलूकी करने का आरोप….

एचआरटीसी की बस में 7.66 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार….

एचआरटीसी की बस में 7.66 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार….