Asha Hospital
Holi 2026
in

बड़ी ख़बर : जिला परिषद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, विभाग में मर्ज करने के लिए बनी कमेटी

बड़ी ख़बर : जिला परिषद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, विभाग में मर्ज करने के लिए बनी कमेटी

बड़ी ख़बर : जिला परिषद कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, विभाग में मर्ज करने के लिए बनी कमेटी

TROWS

जिला परिषद कर्मचारियों का पंचायतीराज विभाग में मर्जर करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी निदेशक पंचायतीराज विभाग की अध्यक्षता में काम करेगी।

Holi 2026 -2

वहीं जिला परिषद कर्मचारी व अधिकारी महासंघ से प्रदेशाध्यक्ष खुबेराम दुग्गल, स्टेट प्रेजीडेंट एई एसोसिएशन प्रदीप मेहता, पंचायत सचिव महासंघ के राज्य सचिव राजेश ठाकुर और जेई यूनियन की अध्यक्ष सुलक्षणा जसवाल को कमेटी में शामिल किया गया है।

Indian Public School

बीत दिनों 14 दिनों तक चली जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई थी।

Doon valley school

बैठक में जिला परिषद कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग लागू करने के लिए जुलाई महीने की केबिनेट में मामला लाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए जिला परिषद कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में मर्ज करने के लिए निदेशक पंचायतीराज विभाग की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी।

इसके अलावा अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई थी। इस आश्वासन के बाद जिला परिषद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया था। ऐसे में अब इस बैठक की प्रोसिंग्स आ गई है। प्रोसिंग्स के मुताबिक कमेटी की बैठक 10 दिनों के अंदर करवाई जानी थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले एक हफ्ते में कमेटी की पहली बैठक आयोजित करवाई जाएगी। जिला परिषद काडर 73वें संवैधानिक संशोधन के तहत अस्तित्व में आया था।

ऐसे में अब इन कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में मर्ज करने के लिए कमेटी की ओर से 73वें संशोधन का अध्ध्यन किया जाएगा और आने वाले एक महीने के अंदर जिला परिषद कर्मचारियों को पंचायतीराज विभाग में मर्ज करने को लेेकर प्रयास किए जाएंगे।

Written by Newsghat Desk

अब सस्ते रिचार्ज के लिए यहां वहां जाने की जरूरत नहीं, Airtel ने लॉन्च किए चार सस्ते रिचार्ज प्लान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

अब सस्ते रिचार्ज के लिए यहां वहां जाने की जरूरत नहीं, Airtel ने लॉन्च किए चार सस्ते रिचार्ज प्लान, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को करारा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में शामिल

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को करारा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम कांग्रेस में शामिल