Asha Hospital
Holi 2026
in

बर्फबारी से थमा परिवहन : हिमाचल में 2000 बस सेवाएं प्रभावित, HRTC के 484 रूट पूरी तरह बंद

TROWS

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत बनी, वहीं परिवहन और कारोबार को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

Holi 2026 -2

प्रदेश में शुक्रवार को एचआरटीसी और निजी ऑपरेटरों की करीब 2000 बस सेवाएं प्रभावित रहीं। कई इलाकों में सुबह से ही सड़कें सुनसान नजर आईं। फिसलन और बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

Indian Public School

लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा, रामपुर, रोहड़ू और शिमला में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। इन क्षेत्रों में सैकड़ों बस रूट ठप हो गए। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Doon valley school

एचआरटीसी के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक निगम के कुल 484 रूट पूरी तरह बंद कर दिए गए। अकेले शिमला डिवीजन में 272 रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा।

राजधानी शिमला की ओर आने-जाने वाली सभी बस सेवाएं सुबह करीब 8 बजे से बंद कर दी गईं। बिलासपुर और मंडी से शिमला जाने वाली बसें हीरानगर तक ही पहुंच सकीं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कुछ बसें टुटू क्षेत्र तक पहुंचीं, लेकिन हालात को देखते हुए पुलिस ने उन्हें वहीं से वापस मोड़ दिया। प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया।

चंडीगढ़ से शिमला आने वाली बाहरी राज्यों की निजी बसें भी सड़कों से नदारद रहीं। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड से चलने वाली बस सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

बर्फबारी के कारण सड़कों पर भारी फिसलन बनी हुई है। ऐसे में बसों के साथ-साथ निजी वाहनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

डीएम शिमला देवा सेन नेगी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी कारण एचआरटीसी शिमला डिवीजन के सभी रूट अस्थायी रूप से बंद किए गए हैं।

मौसम साफ होने और सड़कों की स्थिति सामान्य होने के बाद ही बस सेवाएं बहाल की जाएंगी। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Written by Newsghat Desk

Himachal News: बारिश के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरी चट्टान: किशोरी की मौत

Himachal News: बारिश के दौरान बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरी चट्टान: किशोरी की मौत

Accident In Himachal: गाड़ी और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत! सेना से रिटायर्ड फौजी ने तोड़ा दम

Accident In Himachal: गाड़ी और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत! सेना से रिटायर्ड फौजी ने तोड़ा दम