in

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मिला रिटायर्ड अधिकारी का शव! मानसिक तनाव में था मृतक, कुछ वर्ष पहले ही हुआ था पत्नी का निधन

TROWS

Himachal News Alert: राजधानी शिमला में एक रिटायर अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है, जिसका शव कमरे के अंदर से बरामद किया गया है।

Himachal News Alert: कमरे के भीतर मिला रिटायर्ड अधिकारी का शव! मानसिक तनाव में था मृतक, कुछ वर्ष पहले ही हुआ था पत्नी का निधन

मृतक की पहचान कांगड़ा के थुरल निवासी प्रवेश कुमार (50) पुत्र बिहारी लाल के तौर पर हुई है, जोकि न्यू शिमला के सेक्टर-04 और ब्लॉक-50 में फ्लैट लेकर रह रहे थे।

वह राज्य बिजली बोर्ड से बतौर अधिशासी अभियंता (executive engineer) रिटायर हुए थे। प्रवेश कुमार उनके कमरे के भीतर मृत अवस्था में पाए गए।

Doon valley school

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब उन्होंने काफी देर तक कमरे का दरवाजा ही नहीं खोला। पड़ोसियों को जब शक हुआ तो उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद अनहोनी के अंदेशे के चलते जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए।

JPERC 2025

इस दौरान देखा तो प्रवेश कुमार बेड पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि प्रवेश कुमार की पत्नी का कुछ साल पहले ही निधन हुआ था और उनका कोई बच्चा भी नहीं था।

इसी के चलते वह पिछले कुछ वक्त से मानसिक तनाव में थे और एंग्जायटी की दवाइयां भी ले रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला पहुँचाया है। साथ ही मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

फिर शर्मसार हुई देवभूमि: पांच वर्षीय मासूम बच्ची से हैवानियत! ग्रामीणों में रोष, आरोपी की स्कूटी को लगाई आग

फिर शर्मसार हुई देवभूमि: पांच वर्षीय मासूम बच्ची से हैवानियत! ग्रामीणों में रोष, आरोपी की स्कूटी को लगाई आग

Sirmour News : कल सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू! 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Sirmour News : कल सिरमौर दौरे पर मुख्यमंत्री सुक्खू! 190 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास