Asha Hospital
Holi 2026
in

बर्फ के फाहों से गुलजार हुए पहाड़, शीत लहर में बढ़ाई ठंडक

बर्फ के फाहों से गुलजार हुए पहाड़, शीत लहर में बढ़ाई ठंडक

बर्फ के फाहों से गुलजार हुए पहाड़, शीत लहर में बढ़ाई ठंडक

रोहतांग दर्रे पर झूमे पर्यटक, डीसी ने कही ये अहम बात…

TROWS

प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कल से ही बारिश हो रही है।

Holi 2026 -2

पर्यटन नगरी कुल्लू में भी रविवार सुबह से बारिश का दौर जारी है तो वहीं, रोहतांग दर्रे में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

Indian Public School

सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैलानी रोहतांग दर्रे का रुख कर रहे हैं। वही लाहौल स्पीति में भी ताजा बर्फबारी के कारण और पूरा जनजातिय इलाका शीत लहर की चपेट में आ गया है।

Doon valley school

पिछले कल रविवार होने के कारण यहां पर्यटक भी काफी संख्या में रोहतांग दर्रा पहुंचे थे। सुबह जो पर्यटक रोहतांग घूमने के लिए गए थे, उन्होंने ताजा बर्फबारी के बीच खूब मौज मस्ती की।

आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख देश और दुनिया से दर्रा पर पहुंचे सैलानियों के चेहरे खुशी से चहक उठे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीं, पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी के चलते कुल्लू का मौसम भी ठंडा हो गया है और लोग गर्म कपड़े पहने के लिए मजबूर हो गए हैं।

दोपहर बाद मौसम खराब होता देख जिला प्रशासन ने पर्यटकों के रोहतांग दर्रे की ओर जाने पर रोक लगा दी। प्रशासन का कहना है कि जब तक मौसम विभाग की ओर से अगली रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक किसी भी वाहन को दर्रे से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि मौसम विभाग ने दो दिनों तक जिले में बर्फबारी की चेतावनी दी है।

ऐसे में स्थानीय लोग और सैलानी पहाड़ों का रुख न करें। मौसम विभाग की रिपोर्ट आने पर ही रोहतांग दर्रा होकर वाहनों को जाने की अनुमति दी जाएगी।

Written by Newsghat Desk

बाइक पर सवार पति-पत्नी के कब्जे से मिली ऐसी चीज, देख हिमाचल पुलिस भी….

बाइक पर सवार पति-पत्नी के कब्जे से मिली ऐसी चीज, देख हिमाचल पुलिस भी….

दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग मामले में नाहन में जोरदार प्रदर्शन

दलित छात्रा के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग मामले में नाहन में जोरदार प्रदर्शन