Asha Hospital
Holi 2026
in ,

बलदेव तोमर ने पूजा अर्चना कर किया के संध्याकालीन कार्यक्रम का आगाज

बलदेव तोमर ने पूजा अर्चना कर किया के संध्याकालीन कार्यक्रम का आगाज

बलदेव तोमर ने पूजा अर्चना कर किया के संध्याकालीन कार्यक्रम का आगाज

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव का भव्य आयोजन जारी

मेले, तीज-त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक : बलदेव तोमर

TROWS

पांवटा साहिब मे आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बलदेव सिंह तोमर उपाध्यक्ष राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

Holi 2026 -2

इस दौरान उन्होंने यमुना तट पर पूरे विधि-विधान एवम् रीति-रिवाज के साथ संध्याकालीन यमुना पूजा अर्चना कर महोत्सव के संध्याकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Indian Public School

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले, तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है मेले में जहाँ आपसी भाईचारा बनता है वहीं हमें अपनी समृद्ध संस्कृति का बोध भी होता है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार वर्तमान प्रदेश सरकार का यमुना शरद् महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए आभार व्यक्त किया।

मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन कर स्वस्थ मनोरंजन का अवसर मिलता है। वहीं व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ती है जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर मिलते है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलायी है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएँ ।

उन्होंने कहा कि कोविड़-19 महामारी के दौरान विकास प्रभावित हुआ, परन्तु प्रदेश सरकार ने विकास की गति को निरंतर जारी रखा जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।

उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने मुख्यातिथि को टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उप अध्यक्ष जिला भाजपा कुलदीप राणा, सुभाष चौधरी सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, खण्ड विकास अधिकारी अनूप शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

पशुओं को चराने जंगल गई विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया ये घिनौना काम

पशुओं को चराने जंगल गई विवाहिता के साथ पड़ोसी ने किया ये घिनौना काम

फिर हुआ दर्दनाक हादसा, अब कार ने कुचला राहगीर

फिर हुआ दर्दनाक हादसा, अब कार ने कुचला राहगीर