Asha Hospital
Holi 2026
in

बालगृह आदर्श बाल निकेतन के कर्मचारियों को बाल अधिकारों व बाल कानूनों किया जागरूक

बालगृह आदर्श बाल निकेतन के कर्मचारियों को बाल अधिकारों व बाल कानूनों किया जागरूक

बालगृह आदर्श बाल निकेतन के कर्मचारियों को बाल अधिकारों व बाल कानूनों किया जागरूक

TROWS

जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर द्वारा जिला सिरमौर के तहसील पच्छाद में अनाथ व अर्ध-अनाथ बच्चों के लिए संचालित बाल गृह आदर्श बाल निकेतन में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Holi 2026 -2

शिविर का उद्देश्य बालगृह के अधिकारियों व कर्मचारियों को बाल अधिकारों व बाल कानूनों बारे संवेदनशील बनाना था। शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी सिरमौर रमा रेटका उपस्थित रही।

Indian Public School

बाल संरक्षण अधिकारी सोहन पुण्डीर ने बाल गृह के कर्मचारियों को किशोर न्याय अधिनियम के बारे जागरूक किया व अधिनियम के अन्तर्गत उनके नियम व जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। विधि व परिवीक्षा अधिकारी मो शमीम ने पॉक्सो एक्ट पर प्रकाश डाला व परामर्शदाता प्रवीण अख्तर ने बच्चों को सही परामर्श प्रदान करने बारे कर्मचारियों जागरूक किया।

Doon valley school

इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका ने बाल गृह का निरीक्षण भी किया और बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। बाल गृह की अधीक्षक अंजना कुमारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई का शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया व कहा की वे निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

शिविर में आदर्श बाल निकेतन बाल गृह की अधीक्षक अंजना कुमारी, बाल कल्याण अधिकारी लोभी राम, लेखपाल विनीत शर्मा, परामर्शदाता मोती राम, हाउस फादर सन्नी ठाकुर हाउस मदर कांता कुमारी, फार्मेसिस्ट आनंद आदि कर्मचारियों ने भाग लिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

पन्नू नही कोई सरदार, प्रदेश का सिख समुदाय सरकार के साथ खड़ा

पन्नू नही कोई सरदार, प्रदेश का सिख समुदाय सरकार के साथ खड़ा

खोदरी में पीने के पानी की समस्या होगी एक माह के भीतर हल : सुखराम चौधरी

खोदरी में पीने के पानी की समस्या होगी एक माह के भीतर हल : सुखराम चौधरी