Asha Hospital
Holi 2026
in

बिजली के पोल से टकराया टैंपो, छलांग नही लगाता तो, हो जाता अनर्थ

बिजली के पोल से टकराया टैंपो, छलांग नही लगाता तो, हो जाता अनर्थ

बिजली के पोल से टकराया टैंपो, छलांग नही लगाता तो, हो जाता अनर्थ

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में बाल बाल बचा दुकानदार, नशे में…

TROWS

हिमाचल प्रदेश की ग्राम पंचायत धलोट के तहत कोरा-रोड़ा में एक टैंपो बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में पोल व बिजली की तारें टूटकर टैंपो पर जा गिरीं।

Holi 2026 -2

जानकारी के अनुसार कोहली से गुलेला की ओर तेज गति से आ रहा टैंपो अनियंत्रित होकर सुभाष बैग हाऊस के बाहर बिजली के खंभे से जा टकराया व बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Indian Public School

इस दौरान दुकानदार राजेश कुमार टहलने के लिए दुकान से जैसे ही बाहर निकले तो अचानक तेज रफ्तार से टैंपो को आते देख पीछे की ओर छलांग लगा दी और टैंपो ट्राले की चपेट में आने से बच गए। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Doon valley school

नशे में था चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंपों का चालक नशे में धुत्त था। टक्कर होने के बाद ड्राइवर व उसका साथी मौके से फरार हो गए। उधर, कोरा रोड़ा में रातभर अंधेरा पसरा रहा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

विद्युत विभाग के सहायक अभियंता ठाकुर ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। टैंपो के मालिक से विभाग की सहमति बन गई है। लगभग 35 से 40,000 रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है।

Written by Newsghat Desk

लाखों रुपए की लकड़ी की तस्करी के चक्कर में थे वन काटू, फिर हुआ ऐसा

लाखों रुपए की लकड़ी की तस्करी के चक्कर में थे वन काटू, फिर हुआ ऐसा

खानी थी दवाई, गलती से निगल लिया जहरीला पदार्थ, मौत

खानी थी दवाई, गलती से निगल लिया जहरीला पदार्थ, मौत