Asha Hospital
Holi 2026
in

बीबी जीत कौर स्कूल में खो खो के ट्रायल, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

बीबी जीत कौर स्कूल में खो खो के ट्रायल, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

बीबी जीत कौर स्कूल में खो खो के ट्रायल, इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

खो खो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी रहे मुख्यातिथि

TROWS

पांवटा साहिब के बीबी जीत कौर निजी विद्यालय प्रांगण में जिला खो खो एसोसिएशन सिरमौर द्वारा खो खो का ओपन ट्रायल लिया गया। जिसका शुभारंभ खो खो एसोसिएशन सिरमौर के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने किया।

Holi 2026 -2

इस ट्रायल में जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों से पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच के रूप में दलीप ठाकुर व कुलदीप सिंह ने चयनकर्ता कि भूमिका निभाई।

Indian Public School

इस ट्रायल में चयनित हुए सभी पुरुष व महिला वर्ग के प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसका आयोजन 11-12 दिसंबर को जिला बिलासपुर के पीजी डिग्री कॉलेज में किया जाएगा।

Doon valley school

सचिव बूटी चौधरी ने कहा की खेल से युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ रोजगार प्राप्त करने के लिए भी ऐसी प्रतियोगिताओं से हासिल किए गए अंक सहयोग करते हैं।

इस प्रतियोगिता में लिए पुरुष वर्ग में कार्तिक, सोहेल, तरनदीप, आर्यन, गौतम, सुनील, विशाल, बंटी, अकाश, सूरज शर्मा व अभिषेक का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

महिला वर्ग में अंशिका, वादिनी ठाकुर, मनीषा, इशिता चौधरी, आक्षी, मंजू, सोनिया, हरप्रीत, दलजीत कौर, देवेंद्र कौर, व आशा रानी का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इस मौके पर जिला खो-खो एसोसिएशन सिरमौर के जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, सचिव बूटी चौधरी, सहसचिव कुलदीप सिंह, धर्मपाल, प्रदीप चौधरी, दिलीप सिंह, सतीश, सतवीर चौधरी सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

मंत्री जी, सीएम हैल्प लाईन पर अफसरों ने भेजी फर्जी रिपोर्ट..

मंत्री जी, सीएम हैल्प लाईन पर अफसरों ने भेजी फर्जी रिपोर्ट..

मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को उमड़े बेरोजगार, उलझन में सरकार

मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती को उमड़े बेरोजगार, उलझन में सरकार