Asha Hospital
in

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने 103 बूथों पर शुरू किया महासंपर्क अभियान, मोर्चों के साथ बूथ समितियों ने कसी कमर

Shri Ram

निवर्तमान ऊर्जा मंत्री और पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने अपने चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में 103 बूथों पर महासंपर्क अभियान की शुरुवात कर दी है।

Indian Public School

इस दौरान जहां सुखराम चौधरी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं विभिन्न मोर्चों के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ता कमर कस कर मैदान में आ गए हैं।

Doon valley school

रविवार को सुखराम चौधरी ने पाँवटा साहिब की ग्राम पंचायत कुंजा, देवीनगर, सूर्या कॉलोनी, में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

इस मौके पर सुखराम चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

JPERC 2025

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। इसके साथ ही सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की, गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए,
बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की।

उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवड़ा में 19.07 करोड़ की लागत से पुल बनाकर दिया।
रामपुर घाट में ईको पार्क 90 लाख की लागत से तैयार करके दिया। पाँवटा साहिब शहर की सीवरेज स्कीम हेतु 11 करोड़ स्वीकृत करवाये गए हैं। पाँवटा साहिब विधान सभा में 21 नये सामुदायिक भवनों का निर्माण किया।

सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा साहिब क्षेत्र में लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है।

Written by Newsghat Desk

अपने ही गढ़ भंगानी जोन में क्यों पिछड़ी कांग्रेस, किसके लिए प्रचार कर रहे भंगानी कांग्रेस जोन के प्रभारी प्रदीप चौहान

अपने ही गढ़ भंगानी जोन में क्यों पिछड़ी कांग्रेस, किसके लिए प्रचार कर रहे भंगानी कांग्रेस जोन के प्रभारी प्रदीप चौहान

सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी कांग्रेस : किरनेश जंग

सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी कांग्रेस : किरनेश जंग