Asha Hospital
in ,

भाजपा में असंतुष्ठों की वापसी के पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप…….

भाजपा में असंतुष्ठों की वापसी के पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप…….
TROWS

भाजपा में असंतुष्ठों की वापसी के पर क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप…….

Shri Ram

पत्रकार वार्ता में महंगाई के मुद्दे पर भी उठे सवाल, पढ़ें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जवाब

Indian Public School

तीखे सवालों पर सांसद सुरेश कश्यप ने गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां…

Doon valley school

न्यूज़ घाट/पांवटा साहिब

भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं के संबोधित करने पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप को पत्रकार वार्ता के दौरान तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

JPERC 2025

प्रदेश के डिपुओं में रिफाइंड के दामों में भरी वृद्धि पर पूछे गए सवाल के जवाब में सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। लेकिन वैश्विक कारणों के कारण कीमतों में उतार चढाव होते रहते।

पैट्रोल व एलपीजी गैस के दामों में बढ़ौतरी पर भी उन्होंने कहा की ये सब वैश्विक हालातों पर निर्भर करता है।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

जब उनसे पार्टी में असंतुष्ठों की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में संगठन में कोई भी असंतुष्ठ नही है। सभी मोर्चे पूरी मजबूती से काम कर रहे हैं।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पत्रकार वार्ता में प्रदेश सरकार को उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने जन कल्याणकारी कार्य किए हैं।

ये भी पढ़ें :  मोदी-जयराम सरकार के कार्यकाल में बढ़ी बेरोजगारी : हरप्रीत रतन

जिसका परिणाम गत पंचायतीराज व निकाय चुनाव मे भाजपा समर्थित अधिकतर प्रत्याशियों की जीत ने दे दिया है।

बजट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे आर्थिक हालत ठीक न होने के बावजूद जयराम सरकार ने बेहतरीन बजट पेश किया है।

इसमे सभी वर्गों का खास ध्यान रखा गया है। जिसके लिए सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि काम के बूते प्रदेश मे भाजपा की सरकार रिपीट होगी। संगठन अपने काम मे जुट चुका है। हर बूथ पर भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, राहुल चौधरी आदि भी मौजूद थे।

Written by newsghat

मोदी-जयराम सरकार के कार्यकाल में बढ़ी बेरोजगारी : हरप्रीत रतन

मोदी-जयराम सरकार के कार्यकाल में बढ़ी बेरोजगारी : हरप्रीत रतन

हिमुडा काॅलोनी के पीछे किशोर की लाश मिलने से सनसनी….

हिमुडा काॅलोनी के पीछे किशोर की लाश मिलने से सनसनी….