Asha Hospital
Holi 2026
in

मनाली-सरचू मार्ग दारचा से आगे इस तारीख तक रहेगा बंद, एडवाइजरी जारी

मनाली-सरचू मार्ग दारचा से आगे इस तारीख तक रहेगा बंद, एडवाइजरी जारी
मनाली-सरचू मार्ग दारचा से आगे इस तारीख तक रहेगा बंद, एडवाइजरी जारी

मनाली-सरचू मार्ग दारचा से आगे इस तारीख तक रहेगा बंद, एडवाइजरी जारी

ग्रांफू से लोसर मार्ग भी 2 नवंबर से रहेगा बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

TROWS

सर्दी के मौसम और बर्फबारी से पैदा होने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 2 नवंबर से मनाली- सरचू मार्ग को दारचा के आगे सिविल वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। लाहौल- स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि 2 नवंबर को ही मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा मौसम के खराब रहने का अलर्ट भी दिया है।

Holi 2026 -2

उन्होंने कहा कि चूंकि अब सर्दी का पीक सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में 2 नवंबर से दारचा के आगे वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है ताकि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में जान- माल का नुकसान न हो। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रांफू से लोसर मार्ग भी वाहनों के लिए 2 नवंबर से बंद किया जा रहा है।

Indian Public School

उपायुक्त ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे लाहौल- स्पीति जिले में होने वाली बर्फबारी और ग्लेशियर के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें।

Doon valley school

उपायुक्त ने कहा कि बर्फबारी से दारचा के आगे और ग्रांफू से आगे लोसर के बीच सड़क मार्ग वाहन चालकों के लिए ग्लेशियर व फिसलन के कारण दिक्कतों का पहाड़ बन जाता है और जीवन के लिए खतरा अलग से। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा एहतियात को लेकर समय -समय पर जारी एडवाइजरी को अनदेखा न करें।

Written by

सीटू ने मजदूर विरोधी नीतियों पर संघर्ष की रूपरेखा, नाहन में तैयार की रणनीति

सीटू ने मजदूर विरोधी नीतियों पर संघर्ष की रूपरेखा, नाहन में तैयार की रणनीति

सिरमौर में पंचायत कार्यालय पर ताला लगाने पर 6 के खिलाफ FIR, पंचायत में हुआ था हंगामा 

सिरमौर में पंचायत कार्यालय पर ताला लगाने पर 6 के खिलाफ FIR, पंचायत में हुआ था हंगामा