Fair deal
Dr Naveen
in

मनीष तोमर के मंच से गिरिपार की ललकार, महापंचायत में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, जुटे कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता

मनीष तोमर के मंच से गिरिपार की ललकार, महापंचायत में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, जुटे कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता
Shubham Electronics
Diwali 01

मनीष तोमर के मंच से गिरिपार की ललकार, महापंचायत में उमड़ा भावनाओं का सैलाब, जुटे कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ता

पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर बोले, हो जाओ सावधान, गिरिपार जाग रहा है, अब जनता नही बनेगी बेवकूफ

गिरिपार के स्वाभिमान को गूंजते रहे मनीष तोमर जिंदाबाद के नारे, 11 पंचायतों ने किया प्रत्याशी का ऐलान, मनीष तोमर ने भरी हुंकार

Shri Ram

भाजपा से बागी दिग्गज नेता मनीष तोमर ने आज गिरिपार के राजपुरा में आयोजित 11 पंचायतों की महापंचायत में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनको टिकट मिले या ना मिले वह अब चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र की जनता को गुमराह किया जा रहा है कि वह चुनाव आते-आते बैठ जाएंगे तो आम जनता से कहना चाहता हूं कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे और अपने कुल देवता शिरगुल की कसम खाकर कह रहा हूं कि अब यह चुनाव लड़ना ही लड़ना है।

JPERC 2025
Diwali 02

पूर्व भाजपा नेता मनीष तोमर के नाम पर आंज भोज की 11 पंचायतों ने महापंचायत कर के एक मत में अपने बगावती ईरादे जाहिर कर दिये हैं। लोगों ने कहा की गिरिपार का सम्मान भाजपा व कांग्रेस से ऊपर है।

Diwali 03
Diwali 03

यहां पांवटा साहिब के राजपुर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने ईरादे साफ कर दिए है। लोगों ने स्पष्ट किया कि मनीष तोमर की झोली में इस बार गिरिपार का आर्शिवाद आएगा।

सबने ने एक आवाज़ में कहा आज अब लड़ाई हार जीत की नहीं हैं। बल्कि, उस गिरिपार के स्वाभिमान की है, जो अपने हक के लिए हमेशा दूसरों को आगे करता रहा हैं। लेकिन अब गिरिपपार पुत्र हर मोर्चे पर गिरिपार और गिरिआर की बात रखेगा।

11 पंचायतों द्वारा आयोजित महापंचायत में मनीष तोमर जिंदाबाद के नारे लगते रहे है, पूरा पंडाल मनीष तोमर के नारों से मानों झूम रहा था। इस बीच मनीष तोमर का पूरे गर्मजोशी के साथ लोगों ने स्वागत किया। आंजभोज की ये 11 पंचायते हर लिहाज से चुनाव में खास मानी जाती है। मनीष तोमर को इन्हीं 11 पंचायत से हरी झंडी ग्रीन मिलने का लंबे समय से इंतज़ार था।

इस मौके पर हाटी समुदाय की 11 पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने मनीष तोमर को चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपना समर्थन दे दिया है।

इस बैठक में पूर्व जिला परिषद सदस्य शेर सिंह नेगी, बलबीर सिंह चौहान‌, के अलावा इस क्षेत्र के पंचायत प्रधान और पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य बलबीर चौहान ने कहा कि क्षेत्र के सभी लोग एकजुट होकर मनीष तोमर का साथ देगें। पूर्व उप प्रधान रणदीप और नरेंद्र परमार ने कहा कि हम आंज भोज की जनता के फैसले के साथ है।

इस मौके पर प्रवीण चौहान ने कहा कि गिरी पार क्षेत्र की कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अनदेखी की है जब पांवटा साहिब क्षेत्र से विधायक बनता है तो गिरी पार के इस हाटी समुदाय के लोगों को मंडल में प्रधान तक नहीं बनने दिया जाता। राजनीतिक तौर पर क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है इसलिए मजबूर होकर क्षेत्र के लोगों को अपना कैंडिडेट देना पड़ रहा है।

वहीं अब मनीष तोमर के चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में गिरिआर भी शामिल है, करीब 2000 लोगों ने इस पंडाल में कसम खाई कि वो गिरिपार पुत्र के प्रचार के लिए घर घर जाकर प्रचार करेंगे।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by newsghat

पांवटा साहिब से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ 17 साल का आर्यन, आपका एक शेयर ढूंढने में कर सकता है मदद

पांवटा साहिब से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ 17 साल का आर्यन, आपका एक शेयर ढूंढने में कर सकता है मदद

पांवटा साहिब में धान की फसल में नुक़सान पर सुखराम चौधरी ने कही ये जरूरी बात, पढ़ें क्या बोले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री

पांवटा साहिब में धान की फसल में नुक़सान पर सुखराम चौधरी ने कही ये जरूरी बात, पढ़ें क्या बोले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री