Asha Hospital
Holi 2026
in

महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता का जीना दुभर : किरनेश जंग

महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता का जीना दुभर : किरनेश जंग

महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता का जीना दुभर : किरनेश जंग

पांवटा ने बदलाव का मन बना लिया है, लोग कांग्रेस के साथ हैं, बोले किरनेश जंग

TROWS

पांवटा साहिब में कांग्रेस का चुनाव प्रचार जोरशोर से जारी है, आज जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को जारी रखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने अमरकोट पंचायत से शुरुवात की। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग का जनता ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

Holi 2026 -2

अमरकोट पंचायत के गांव बेहडेवाला में कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब में महिलाएं आज महंगाई से बुरी तरह प्रभावित हैं। उनके घर का बजट बिगड़ गया है।

Indian Public School

सिलेंडर जो कांग्रेस के राज में 450 रूपये का मिलता था आज 1150 रुपए का हो गया है। रिफाइंड और सरसों का तेल 200 रूपए के पार चला गया है। कोई भी दाल ₹100, 150 रुपए से कम नहीं है, सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

Doon valley school

खाद्य पदार्थ हों या फिर पेट्रोल, डीजल आज इनकी कीमतें आसमान पर हैं। जिसके कारण महंगाई और भी ज्यादा बढ़ गई है। भाजपा सरकार की नीतियों से महिलाओं की गृहस्थी पर दोहरा प्रहार हो रहा है। एक तरफ बढ़ती मंहगाई, दूसरी तरफ आय में कोई बढ़ोतरी नहीं।

जंग ने कहा कि किसान सरकार की अनदेखी से बेहद परेशान हैं। उनके पशुओं ने लम्पी बीमारी से दम तोड़ दिया और धान की फसल को बीमारी ने चौपट कर दिया। सरकार ने दोनों के लिए ही कोई मुआवजा नहीं दिया। किसान की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

महंगाई के चलते खेती करना बेहद मुश्किल हो गया है। वह चाहे खाद के दाम हो, खेती में प्रयोग होने वाली दवाई की कीमत हो या फिर आसमान छूती पेट्रोल, डीजल की कीमत इससे खेती की लागत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

किसानों को फसल के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। खेत में काम करने वालों को ज्यादा मजदूरी देने पड़ रही है। भाजपा सरकार और स्थानीय मंत्री किसानों को फसल और पशुओं का मुआवजा दिलाने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं।

युवाओं को रोजगार नहीं है, नौकरियों में धांधली है। बिजली कटौती पांवटा साहिब का अहम मुद्दा है, क्योंकि ऊर्जा मंत्री पौंटा साहिब से हैं। इसके कारण लोगों में और भी ज्यादा गुस्सा है।

किरनेश जंग ने कहा की इन तमाम हालात के कारण पांवटा साहिब की जनता का भरोसा और विश्वास भाजपा और ऊर्जा मंत्री से पूरी तरह उठ चुका है। जनता बदलाव चाहती है, यही वजह है कि आज जन-जन बदलाव के लिए कांग्रेस के साथ खड़ा है।

कांग्रेस प्रत्याशी, किरनेश जंग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जाएंगी। कांग्रेस 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देगी। जिससे उनके जेब खर्चों के लिए परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।

इसके साथ ही किरनेश जंग ने बेरोजगारी को लेकर ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आज शिक्षित युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। युवाओं के साथ नौकरियों में भेदभाव हो रहा है। युवा आज सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर है। कांग्रेस का 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प है।

उन्होंने कहा की जन संपर्क अभियान के दौरन जनता का कांग्रेस को समर्थन मिल रहा है। पांवटा साहिब में हवा का रुख कांग्रेस की तरफ़ है। जनता जन संपर्क अभियान के तहत कांग्रेस को समर्थन दे रही है।इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

60 साल में कांग्रेस नही बनवा पाई टौंस नदी पर पुल, शिलाई में गरजे मुन्ना चौहान

60 साल में कांग्रेस नही बनवा पाई टौंस नदी पर पुल, शिलाई में गरजे मुन्ना चौहान

पांवटा साहिब शहरी इलाकों में भाजपा के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, जनता रिवाज बदलने को तैयार बोले सुखराम चौधरी

पांवटा साहिब शहरी इलाकों में भाजपा के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, जनता रिवाज बदलने को तैयार बोले सुखराम चौधरी