Asha Hospital
in

महाकुंभ: भगदड़ में 35 से 40 मौतें! मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 25-25 लाख, योगी ने दिए जांच के आदेश..

TROWS

महाकुंभ में संगम तट पर मंगलवार देर रात हुई भगदड़ में अब तक 35 से 40 लोग मारे गए है। हालाँकि बुधवार शाम को यूपी सरकार ने 30 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इनमें 25 की पहचान कर ली गई है।

Shri Ram

महाकुंभ: भगदड़ में 35 से 40 मौतें! मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 25-25 लाख, योगी ने दिए जांच के आदेश..

मरने वालों में यूपी के 19, कर्नाटक के 4, गुजरात और असम के एक-एक श्रद्धालु हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक, घाट पर कुछ बैरिकेड्स टूट गए थे, जिस वजह से कुछ लोग जमीन पर सो रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

Indian Public School

सुबह की बजाय शाम को अमृत स्नान
हादसे की वजह से 13 अखाड़ों ने सुबह की बजाय शाम को अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या पर रात 8 बजे तक 7.64 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक महाकुंभ में 27.58 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं।

Doon valley school

कैसे हुई भगदड़
मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए 28 जनवरी रात 10 बजे से श्रद्धालु संगम पर पहुंचने लगे थे। सुबह तक इंतजार करना था, इसलिए ये लोग संगम नोज से पहले बैरिकेडिंग के किनारे पॉलिथीन बिछाकर सो गए। पीछे से भीड़ आती गई और करीब आधा किमी एरिया पूरी तरह चोक हो गया। भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी, तो सोए लोग कुुचलते चले गए।

पुलिस ने लोगों को हटाना चाहा, इससे भगदड़ की स्थिति बनी
घटना के वक्त मौजूद लोगों के मुताबिक, पुलिसवाले माइक पर अनाउंस करके लोगों से स्नान के लिए कह रहे थे। लोग ब्रह्म मुहुर्त में तीन बजे से स्नान की बात कह रहे थे। पुलिस ने जबरदस्ती लोगों को उठाना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

JPERC 2025

तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से जांच कराने का आदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मंगलवार देर रात हुए हादसे की जांच तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराने का आदेश दिया है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया। इस दौरान सीएम योगी भावुक भी हो गए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

RBI का बड़ा फैसला: अब लोन लेना होगा आसान! RBI ने CIBIL Score के लिए जारी किए ये 6 बड़े बदलाव, जानिए डिटेल्स

RBI का बड़ा फैसला: अब लोन लेना होगा आसान! RBI ने CIBIL Score के लिए जारी किए ये 6 बड़े बदलाव, जानिए डिटेल्स

Himachal Crime News: पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर जा रहा था तस्कर! चिट्टे सहित किया काबू

Himachal Crime News: पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर जा रहा था तस्कर! चिट्टे सहित किया काबू