in

मुंबई से हिमाचल में काम से आए कर्मी ने लगाया फंदा

मुंबई से हिमाचल में काम से आए कर्मी ने लगाया फंदा

मुंबई से हिमाचल में काम से आए कर्मी ने लगाया फंदा

-अमर होटल में पखें की हुक के साथ मफलर का लगाया था फंदा

मुंबई से हिमाचल में काम से आए एक उद्योग कर्मी ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक ने मफलर का फंदा बनाया और पंखे के हुक के साथ उसे बांध कर फंदे पर झूल गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे कमरे में उसकी फंदे पर झूलती लाश को देखकर होटल कर्मियों ने तुरंत बद्दी पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने घटनास्थल का रूख किया और शव को नीचे उतारकर मौत के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पहचान अजीत कुमार(28) पुत्र देवी दास, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

जो कि कंपनी के काम से बीती 24 नवंबर को मुंबई से बद्दी आया था। मृतक बद्दी के अमर होटल के कमरा नंबर 302 में ठहरा हुआ था।

JPERC 2025

उसे बीते बुधवार की शाम आखिरी बार होटल के कमरे में देखा गया था उसके बाद गुरूवार सुबह उसकी फंदे पर लाश लटकी मिली।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके मौत के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

चार लोग सरेआम जूआ खेलते दबोचे, मौके से नगदी, ताश बरामद

चार लोग सरेआम जूआ खेलते दबोचे, मौके से नगदी, ताश बरामद

फर्जी लोन माफिया ने मचाई लूट, नही थम रहा सिलसिला

फर्जी लोन माफिया ने मचाई लूट, नही थम रहा सिलसिला