Asha Hospital
Holi 2026
in

मुकेश ठाकुर बने होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष, इतने वोटों से जीते

मुकेश ठाकुर बने होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष, इतने वोटों से जीते
TROWS

मुकेश ठाकुर बने होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष, इतने वोटों से जीते

Holi 2026 -2

-692 में से 646 सदस्यों ने किया मताधिकार का प्रयोग

Indian Public School

प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष का ताज मुकेश ठाकुर के सर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अनूप ठाकुर को 54 वोटों से हराया। मुकेश ठाकुर को 348 और अनूप ठाकुर को 294 वोट पड़े। रोशन ठाकुर उपाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने धर्मपाल को 113 वोट से हराया। रोशन को 377, जबकि धर्मपाल को 264 मत पड़े।

Doon valley school

अजय ठाकुर का नामांकन रदद् होने से निहाल ठाकुर पहले ही महासचिव बन गए थे। गौरव ठाकुर कोषाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने संगत राम को 33 वोटों से हराया। गौरव को 336 जबकि संगत राम को 303 मत पड़े।
मान चन्द ठाकुर कोषाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने गौतम ठाकुर को 16 वोटों से हराया। मान चन्द को 329 व गौतम ठाकुर को 313 वोट पड़े।

मनु शर्मा प्रेस सचिव बने हैं। उन्होंने चमन ठाकुर को 120 वोट से हराया। मनाली के मिनी सचिवालय में चुनाव अधिकारी एवं तहसीलदार एनएस वर्मा की निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। एसोसिएशन के कुल 692 में से 646 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सुबह के समय मतदान की प्रक्रिया धीमी रही लेकिन दोपहर बाद होटल एसोसिएशन के सदस्य भारी संख्या में वोट डालने पहुंचे। (मनाली से रेणुका गोस्वामी की रिपोर्ट)

Written by

पांवटा साहिब बस स्टैंड पर उप डिपो का शुभारंभ

पांवटा साहिब बस स्टैंड पर उप डिपो का शुभारंभ

भेहड़ैवाला में अमर शहीद बलबीर सिंह के शहीदी दिवस का आयोजन

भेहड़ैवाला में अमर शहीद बलबीर सिंह के शहीदी दिवस का आयोजन