in

HP Gaurav Award: हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा! 15 अप्रैल को इन विभूतियों को नवाजेगी सरकार, देखें पूरी लिस्ट

TROWS

HP Gaurav Award: इस वर्ष का हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) प्रदेश की चार ऐसी महान हस्तियों के नाम रहने वाला है, जिन्होंने चिकित्सा, खेल और कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और अपने कार्य से राज्य का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है।

HP Gaurav Award: हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा! 15 अप्रैल को इन विभूतियों को नवाजेगी सरकार, देखें पूरी लिस्ट

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. बृज शर्मा, पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओपी शर्मा और स्नेह लता को मुख्यमंत्री खुद ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित करेंगे।

इन चार हस्तियों का हुआ चयन
डॉ. बृज शर्मा: अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना के प्राचार्य और प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी के जनक।
पद्मश्री प्रेम लाल गौतम: कृषि अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण और उन्नत फसल किस्मों के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए।
डॉ. ओपी शर्मा: अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और समाज कल्याण के लिए।
स्नेह लता: बिलासपुर (मोरसिंघी) की प्रसिद्ध हैंडबाॅल कोच, जिन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए।

Doon valley school

सिविल सर्विस अवार्ड व प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में इनका नाम
इसके अलावा सिविल सर्विस अवार्ड श्रेणी में जिला प्रशासन मंडी (उपायुक्त अपूर्व देवगन), डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह (मंडी) स्मृतिका नेगी को सम्मान दिया जाएगा।

प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में जिला शिमला की चारू शर्मा और जिला किन्नौर की कुमारी छोंजिन अंगमो का चयन किया गया है। राष्ट्रीय स्तर की पैरा-एथलीट छोंजिन आंगमो ने 19 मई 2025 को माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा था। वह यह कारनामा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की 5वीं दृष्टिबाधित महिला बनीं थी।

JPERC 2025

कबड्डी की ‘क्वींस’ का होगा सम्मान
2025 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की उन 5 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने हिमाचल का मान बढ़ाया है। इनमें रितु नेगी (सिरमौर), साक्षी शर्मा (सिरमौर), पुष्पा (सिरमौर), भावना देवी (मंडी) और चंपा ठाकुर (चंबा) को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर में पकड़ी 294 ग्राम हेरोइन! अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिर**फ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा जल्द

Sirmour News: सिरमौर में पकड़ी 294 ग्राम हेरोइन! अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिर**फ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा जल्द

Achievement: हिमाचल की बेटी 22 साल की उम्र में बनी HAS अधिकारी! पहले ही प्रयास में पाया बड़ा मुकाम

Achievement: हिमाचल की बेटी 22 साल की उम्र में बनी HAS अधिकारी! पहले ही प्रयास में पाया बड़ा मुकाम