Asha Hospital
Holi 2026
in

यमुना नदी में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया

यमुना नदी में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया

यमुना नदी में अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया

बीती शाम से पुलिस-गोताखोर जुटे थे तलाश में
युवक के डूबने की सूचना के बाद हरकत के आया था पुलिस प्रशासन
TROWS

पांवटा साहिब में एक अज्ञात युवक का शव यमुना नदी से बरामद हुआ है। पुलिस को बीती शाम एक अज्ञात युवक के डूबते हुए देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

Holi 2026 -2

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम पुलिस को एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। सूचना के अनुसार यमुना नदी में एक व्यक्ति डूब गया। सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसडीएम विवेक महाजन भी मौका स्थल पर पहुंचे।

Indian Public School

इस दौरान यमुना नदी के किनारे खड़े युवाओ ने बताया की यमुना घाट के सामने वाले घाट पर एक व्यक्ति डूबता हुआ देखा गया। जिसके बाद एसडीएम विवेक महाजन ने गोताखोरों की टीम को युवक की ढूंढने के निर्देश दिए। गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Doon valley school

देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। लेकिन अंधेरा हो जाने के बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। रविवार को सुबह से ही दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

इस दौरान दोपहर बाद एक शव तैर कर यमुना घाट पर पहुंच गया। गोताखोर इसे किनारे ले आए। सर्च ऑपरेशन में प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, राकेश, नरेश कुमार, जीत सिंह, पंकज कश्यप आदि गोताखोर शामिल रहे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पास पड़ोस के पुलिस थानों और पंचायतों को खबर दी है। लेकिन कहीं पर भी गुमशुदी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

उधर, डीएसपी बीर बहादुर ने शव मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान यमुना घाट से युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी पहचान नहीं की जा सकी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Written by newsghat

बड़ा खुलासा : लड़कियां ऐसे फंसाती थी अपने शिकार को, और फिर

बड़ा खुलासा : लड़कियां ऐसे फंसाती थी अपने शिकार को, और फिर

बड़ा झटका : क्या आप PhonePe यूज करते है ? तो ये न्यूज़ आपके लिए है…

बड़ा झटका : क्या आप PhonePe यूज करते है ? तो ये न्यूज़ आपके लिए है…