Asha Hospital
Holi 2026
in ,

राजिंद्र गर्ग ने किया गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र हरिपुर टोहाना का निरीक्षण

राजिंद्र गर्ग ने किया गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र हरिपुर टोहाना का निरीक्षण

राजिंद्र गर्ग ने किया गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र हरिपुर टोहाना का निरीक्षण

धौलाकुंआ में नए धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि का भी किया मुआयना

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने आज पांवटा विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने धौलाकुंआ में नए धान व गेहूं खरीद केंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि का मुआयना किया।

TROWS

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला सिरमौर में तीन धान व गेहूं खरीद केन्द्र खोले गए हैं, जोकि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअंब तथा पांवटा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर टोहाना तथा जोहडो पीपलीवाला में स्थापित हैं।

Holi 2026 -2

इस दौरान उन्होंने बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, सुख राम चौधरी के साथ पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में स्थापित गेहूं तथा धान ख़रीद केंद्र का निरीक्षण भी किया। खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री ने कृषि उपज-मंडी समिति पांवटा साहिब में लगभग 2 करोड़ 75 लाख की लागत से धान व गेहूं खरीद केन्द्र के प्रस्तावित विस्तारीकरण कार्य का मुआयना भी किया।

Indian Public School

इसके उपरांत राजेन्द्र गर्ग ने पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान एस डी एम विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, डीएफएससी पवित्रा पुंडीर सहित विभन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Doon valley school

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : पति का सिर धड़ से अलग, पत्नी की दोनों टांगे टूटी..

हिमाचल में दर्दनाक हादसा : पति का सिर धड़ से अलग, पत्नी की दोनों टांगे टूटी..

विकास को तरसे पांवटा साहिब क्षेत्र के विकास को सीएम दें गति : नॉटी

विकास को तरसे पांवटा साहिब क्षेत्र के विकास को सीएम दें गति : नॉटी