Asha Hospital
Holi 2026
in

रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाकर कांग्रेस की मुख्यधारा में लाएंगे : अवनीत लांबा

रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाकर कांग्रेस की मुख्यधारा में लाएंगे : अवनीत लांबा

रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाकर कांग्रेस की मुख्यधारा में लाएंगे : अवनीत लांबा

पीसीसी सचिव मनोनित किए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया…

TROWS

पांवटा साहिब के युवा कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। अवनीत लांबा ने उन्हें सचिव बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।

Holi 2026 -2

लांबा ने कहा कि पांवटा साहिब में कांग्रेस को एकजुट कर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत निश्चित की जाएगी। रूठे हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मनाकर पार्टी की मुख्यधारा में लाया जाएगा।

Indian Public School

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की नई सूची में पांवटा साहिब को दो अहम जिम्मेदारियां दी गई है। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि युवा नेता अवनीत सिंह लांबा को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Doon valley school

आलाकमान का आभार जताने और अपना एजेंडा जनता के समक्ष रखने के लिए अवनीत सिंह लांबा स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस बहाने उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न नेताओं को एक मंच पर लाकर एकता का संदेश देने का प्रयास।

आलाकमान के धन्यवाद के लिए आयोजित पत्रकार वार्ता में तपेन्द्र सिंह सैनी, शमशेर अली, नजाकत अली हाशमी, हरप्रीत सिंह रतन, नसीम महोम्मद, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, असगर अली, परविंदर सिंह बिट्टू आदि उपस्थित रहे और सभी ने एकजुटता का संदेश दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पत्रकार वार्ता में उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं की एकता पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस उम्मीदवार को भी टिकट मिलेगा पांवटा साहिब के सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Written by newsghat

आदर्श कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में आज मनाया गया कृमि दिवस….

आदर्श कन्या पाठशाला पांवटा साहिब में आज मनाया गया कृमि दिवस….

आप ने बदलाव मार्च के बहाने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी के मुद्दे पर किया जागरूक

आप ने बदलाव मार्च के बहाने लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी के मुद्दे पर किया जागरूक