Asha Hospital
Holi 2026
in

लक्ष्य हासिल करने के लिए कुरीतियों से दूर रहने की आवश्यकता : मनीष तोमर

लक्ष्य हासिल करने के लिए कुरीतियों से दूर रहने की आवश्यकता : मनीष तोमर

लक्ष्य हासिल करने के लिए कुरीतियों से दूर रहने की आवश्यकता : मनीष तोमर

युवा नेता ने बढ़ाया युवाओं का हौसला, बोले वे हमेशा युवाओं की मदद के लिए तैयार…

TROWS

 

Holi 2026 -2

पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत गिरिपार नवयुवक मण्डल अम्बोया द्वारा शुक्रवार को बाॅलीवाॅल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसके मुख्यातिथि पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता और ग्राम पंचायत भैला के युवा प्रधान मनीष तोमर रहे।

Indian Public School

नवयुवक मंडल अम्बोया के सदस्यों द्वारा फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं से कहा कि युवाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक परिवेश में विभिन्न स्थितियों का सामना करते हुए युवा अपने मकसद से भटक जाते हैं। उन्हें कोई मार्गदर्शक नहीं बन पाता है।

Doon valley school

युवाओं को चाहिए कि अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें नशा जैसी कुरीतियों से बचना चाहिए। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जिससे हमारा स्वस्थ शरीर, मन और बुद्धि को नई ऊर्जा मिलती है। युवाओं को खेलों में अपनी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे युवा शारीरिक व बौद्धिक रूप से और सक्षम हो सके।

उन्होंने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नवयुवक मंडल अम्बोया का यह सराहनीय कदम है। जो युवाओं के लिए मार्ग दर्शक बने हुए है। मनीष तोमर ने नवयुवक मंडल अम्बोया को इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए ₹11000 की राशि क्लब को भेंट की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उधर, नवयुवक मंडल अम्बोया के प्रधान अंकित शर्मा ने बताया कि युवाओं के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर रहने वाले युवा प्रधान मनीष तोमर हमेशा युवाओं के हित की बात करते हैं व हमेशा युवाओं की बात सुनने के लिए तत्पर रहते हैं। क्लब के प्रधान ने मनीष तोमर का वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के लिए आभार जताया।

बता दें कि नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से “खेल खेलो-नशा छोड़ो” की थीम पर यह वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिस में उत्तराखंड व यमुनानगर (हरियाणा) पड़ोसी राज्यों के अलावा क्षेत्रीय पंचायत/गांव स्तर की टूर्नामेंट में एक दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा ले रही है।

प्रतियोगिता का प्रथम प्राइज 11 हज़ार रुपये नगद व ट्रॉफ़ी रखी गई है। जबकि द्वितीय ईनाम के तौर पर 5 हज़ार नगद व ट्रॉफ़ी रखी गई है।

नवयुवक मंडल अम्बोया द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता से पूर्व ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस’ अवसर पर पौधारोपण भी किया गया, जिसमें कई तरह के फलदार पौधे रोपित किए गए।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर : जीप गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, एक की मौत 4 लोग घायल….

सिरमौर : जीप गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा, एक की मौत 4 लोग घायल….

जिला सिरमौर खो खो संघ ने आयोजित करवाया एक दिवसीय खो खो ट्रायल

जिला सिरमौर खो खो संघ ने आयोजित करवाया एक दिवसीय खो खो ट्रायल