Asha Hospital
Holi 2026
in ,

लोकसभा उपचुनाव में जयराम की मंडी पर रानी का कब्जा, मतदाताओं ने स्व. वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने मारी बाजी

लोगों ने कमल का साथ छोड़ कांग्रेस के हाथ पर जताया भरोसा

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की है। उपचुना में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी रानी प्रतिभा सिंह ने यहां से भाजपा के प्रत्याशी बिग्रेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को पटखनी दी है।

Holi 2026 -2

कांग्रेस इस पूरे चुनाव में मंडी लोकसभा सीट पर मतदाताओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए चुनाव में वोट करने की अपील कर रही थी। कहीं न कहीं कांग्रेस की यह अपील काम भी आई और मंडी संसदीय सीट के मतदाताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए यहां से रानी प्रतिभा सिंह के खाते में जीत दर्ज करवाई।

Indian Public School

मंगलवार को उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश की इस एक लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। प्रतिभा सिंह यहां से करीब 8766 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने यहां से करीब 3,65,650 वोट हासिल किए। जबकि भाजपा प्रत्याशी खुशाल सिंह ठाकुर को 3,56,884 वोट मिले। उपचुनाव में कुल 7,42,771 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें से 12,626 ने नोटा दबाया।

Doon valley school

बता दें कि मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह जिला है। लिहाजा चुनाव प्रचार के दौरान खुद मुख्यमंत्री भी यह दावे कर रहे थे कि मंडी भाजपा की थी और भाजपा की ही रहेगी। मगर जनता से ठीक इसके विपरीत चुनाव परिणाम दिए और जयराम की मंडी को छीनकर रानी प्रतिभा सिंह की झोंली में डाल दिया। प्रतिभा सिंह की जीत पर कांग्रेस के जश्न का माहौल है।

Written by

लोग क्यों पसंद कर रहे हैं टाटा की कारें, 30 फ़ीसदी बढ़ी सेल

लोग क्यों पसंद कर रहे हैं टाटा की कारें, 30 फ़ीसदी बढ़ी सेल

बीजेपी के चाणक्य डा. बिंदल का फिर नहीं चला जादू, स्व. वीरभद्र के बाद कांग्रेस ने दोबारा जीती अर्की सीट

बीजेपी के चाणक्य डा. बिंदल का फिर नहीं चला जादू, स्व. वीरभद्र के बाद कांग्रेस ने दोबारा जीती अर्की सीट