Asha Hospital
Holi 2026
in

विवादित भूमि पर पुलिस की देख रेख में करवाया काम…

विवादित भूमि पर पुलिस की देख रेख में करवाया काम…

विवादित भूमि पर पुलिस की देख रेख में करवाया काम…

दूसरे पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, पहले हो चुकी है खूनी झड़प

पुलिस की कार्यशाली पर भी उठाए सवाल..

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के चांदनी पंचायत में विवादित भूमि पर पुलिस देखरेख में एक पक्ष ने काम शुरू किया है। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया है।

Holi 2026 -2

विरोधी पक्ष ने पुलिस पर आरोप लगाया है की जमीन को लेकर विवाद चला हुआ है। जिस पर कोर्ट ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है। लेकिन पुलिस ने अपनी मौजूदगी में काम शुरू करवाया है।

Indian Public School

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 सिंतबर 2020 को चांदनी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गई थी। जिसके बाद जमीनी विवाद अदालत में चला हुआ है। अदालत ने निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है।

Doon valley school

चांदनी के निवासी अनिल कुमार व सोहन सिंह आदि ने बताया की चांदनी में सड़क के साथ हमारी जमीन है। हमारी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति 2020 में काम कर रहा था। जिसको बंद करवाया था।

उन्होंने बताया की जमीन पर निर्माण कार्य पर अदालत ने रोक लगा रखी है। लेकिन शनिवार को पुलिस की देख रेख में दूसरे पक्ष ने जेसीबी मशीन से काम शुरू किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया की जब हमने काम का विरोध किया तो पुलिस ने इस पर कोई गौर नहीं किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया की विवादित जमीन पर अदालत के रोक के बाद भी पुलिस ने अपनी देखरेख में काम शुरू करवाया है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया की पुलिस ने भूमि की डिमार्केशन करवाई थी। दोनों पक्षों ने जमीन पर स्टे लिया हुआ है। दोनों पक्ष अपनी अपनी भूमि पर काम कर सकते है।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में पर्यटकों से भरी टैंपों ट्रेवलर के ब्रेक फेल, 15 लोग थे सवार

हिमाचल में पर्यटकों से भरी टैंपों ट्रेवलर के ब्रेक फेल, 15 लोग थे सवार

मौसम ने बदला मिजाज हिमाचल से जिला सिरमौर सहित इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम ने बदला मिजाज हिमाचल से जिला सिरमौर सहित इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट