Asha Hospital
Holi 2026
in

वैष्णो देवी में हुआ बड़ा हादसा, 12 भक्तों की गई जान…

वैष्णो देवी में हुआ बड़ा हादसा, 12 भक्तों की गई जान…

वैष्णो देवी में हुआ बड़ा हादसा, 12 भक्तों की गई जान…

TROWS

यूँ तो आज पूरे देश मे नववर्ष मनाने की होड़ लगी हुई है और सभी अपने अपने अंदाज में इस खुशी को मना रहे हैं परंतु इसी बीच एक दुखद और ह्रदय को झकझोर देने वाली खबर सामने आयी है।

Holi 2026 -2

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू कश्मीर स्थित वैष्णो धाम में एक दुखद हादसा हुआ है जिसमे एक दर्जन श्रद्धालुओं की जान चली गयी है।

Indian Public School

मची भगदड़, गयी जान…

Doon valley school

यूँ तो हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है पर मोटे तौर पर यह बात निकलकर सामने आ रही है कि दर्शन को पहुँचे भक्तों में अचानक से भगदड़ मच गई और भगदड़ का शिकार होकर लगभग एक दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी है। सूचना यह भी मिल रही है कि पूरे प्रकरण में जांच के आदेश जारी किये जा चुके हैं।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर…

JPERC 2025
Holi 2026 -3

घटना के बाद से ही प्रशासन काफी अलर्ट है और उसने किसी भी तरह की सूचना व सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिए हैं।

एलजी जम्मू-कश्मीर का कार्यालय और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से हेल्पलाइन नंबर 01991-234804, 01991-234053 जारी किए गए हैं।

इसके अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर: पीसीआर कटरा: 01991232010/ 9419145182, पीसीआर रियासी 0199145076/ 9622856295, डीसी कार्यालय रियासी नियंत्रण कक्ष: 01991245763/ 9419839557 से भी जानकारी ली जा सकती है।

प्रधानमन्त्री व कई अन्य नेताओं ने जताया दुःख..

चूँकि वर्ष के पहले ही दिन ऐसी घटना हृदय को द्रवित कर देने वाली है अतः एक स्वाभाविक शोक लहर हर किसी के मन मे है। राजनीतिक पृष्ठ भी इससे अछूता नहीं है।

आपको पता दें कि पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

 

 

 

Written by Newsghat Desk

24 करोड़ की लागत से स्थापित होंगे 60 टयूब वैल : सुखराम चौधरी

24 करोड़ की लागत से स्थापित होंगे 60 टयूब वैल : सुखराम चौधरी

समाजसेवी जीनत खान ने की जरूरतमंद महिलाओं की मदद, नए साल की दी बधाई

समाजसेवी जीनत खान ने की जरूरतमंद महिलाओं की मदद, नए साल की दी बधाई