Asha Hospital
Holi 2026
in

शर्मनाक: कमरे में घुसा नकाबपाेश! फिर नाबालिग से की हैवानियत की हदे पार, अब गर्भवती निकली पीड़िता

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि आरोपी नकाब पहनकर पीड़िता के कमरे में घुसा और इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

Holi 2026 -2

शर्मनाक: कमरे में घुसा नकाबपाेश! फिर नाबालिग से की हैवानियत की हदे पार, अब गर्भवती निकली पीड़िता

फिलहाल इस बाबत पीड़िता ने महिला पुलिस थाना बिलासपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी आरोपी को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Indian Public School

आरोपी ने कमरे में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
परिजनों के साथ बिलासपुर के एक क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली बाहरी राज्य की पीड़िता ने बताया कि 3-4 महीने पहले जब वह कमरे में अकेली थी तो अचानक ही कोई अज्ञात आरोपी अंदर घुस गया।

Doon valley school

आरोपी ने नकाब पहना हुआ था जिसके चलते वह उसका चेहरा नहीं देख सकी। इस दौरान आरोपी ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया जिससे वह भी बेसुध हो गई।

इस दौरान आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद वह मौके से कहीं फरार हो गया। वहीं पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

गर्भवती निकली पीड़िता
इसके बाद जब वह हाल ही में अपने परिवार के साथ पटियाला गई हुई थी तो अचानक ही उसे पेट दर्द होने लगा। इस दौरान जब परिजन बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों को सारी सच्चाई बताई।

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Shrikhand Yatra: जल्द शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Shrikhand Yatra: जल्द शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा! ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Paonta Sahib: पांवटा हिंसा पर बढ़ा विवाद! न्याय यात्रा की तैयारी में सामाजिक कार्यकर्ता

Paonta Sahib: पांवटा हिंसा पर बढ़ा विवाद! न्याय यात्रा की तैयारी में सामाजिक कार्यकर्ता