Asha Hospital
Holi 2026
in ,

शासन को सद्बुद्धि के लिए अब यज्ञ का आयोजन…

शासन को सद्बुद्धि के लिए अब यज्ञ का आयोजन…

शासन को सद्बुद्धि के लिए अब यज्ञ का आयोजन…

पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी…

TROWS

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।

Holi 2026 -2

बता दें कि विकास खंड पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे युवा प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ है। वे आए दिन प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी को वक्त करने के अनूठे तरीके ईजाद कर रहे हैं।

Indian Public School

बीते सप्ताह प्रदर्शनकारी धरना प्रदर्शन स्थल से उठाकर यमुना घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार से अपनी निराशा व्यक्त करते हुए मां यमुना में विश्वास जताया और आरती करके सिविल अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग की।

Doon valley school

पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक और बाहती युवा विकास मंच के अध्यक्ष सुनील चौधरी ने बताया कि वे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पिछले सात दिन से लगातार धरने पर है।

लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई स्थाई समाधान सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त नही किया जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इससे पहले इन युवा प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था की खिल्ली उड़ाते हुए 6 साल से ताला बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष की आरती उतार कर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की थी।

वहीं वीरवार को उन्होंने मां यमुना की आरती कर रेडियोलॉजिस्ट की मांग की ओर मां यमुना के माध्यम से पीएम मोदी को पत्र भेजकर अपनी व्यथा से अवगत करवाया।

अब सोमवार को उन्होंने शासन प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Written by Newsghat Desk

डेडलिफ्ट एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2021 में सुभाष और आरती ओवरऑल चैंपियन

डेडलिफ्ट एंड बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2021 में सुभाष और आरती ओवरऑल चैंपियन

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली…

सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली…